Friday, September 18, 2026

TOP NEWS

Tata Group Controversy: टाटा...

टाटा ग्रुप में बड़ा विवाद! एन चंद्रशेखरन को फिर मिली टाटा संस की कमान, नोएल टाटा ने फैसले को बताया गैर-कानूनी। जानिए क्या है पूरा मामला और क्या होगी कानूनी जंग।

Apple iPhone 18 Pro...

आईफोन 18 प्रो और प्रो मैक्स खरीदने का शानदार मौका! पहली सेल में मिल रही है हजारों की छूट। जानिए बैंक कैशबैक और एक्सचेंज ऑफर्स की पूरी डिटेल यहाँ।

‘छात्रों की गूंज’ रैली...

राहुल गांधी के इंदौर में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम पर पुलिस ने लगाईं 31 सख्त शर्तें। राजीव गांधी हत्याकांड की सुरक्षा चूकों का हवाला देकर सख्त पहरा।

बिहार बाढ़ त्रासदी: 15...

बिहार बाढ़ से 15 जिलों में ₹10,000 करोड़ के नुकसान का अनुमान। केंद्रीय टीम ने लिया जायजा, पीड़ित परिवारों को ₹7,000 की तत्काल सहायता राशि जारी।
Homeमध्य प्रदेशदेवास : 17 साल बाद पुलिस ने आरोपी को दबोचा, गिरफ्तारी के...

देवास : 17 साल बाद पुलिस ने आरोपी को दबोचा, गिरफ्तारी के लिए चलाना पड़ा था स्पेशल अभियान

  • देवास पुलिस ने 17 वर्ष बाद एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी के दो साथी पहले ही गिरफ्तार हो चुके थे. ती

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के देवास जिले की पुलिस (Dewas Police) को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. 17 वर्षों से पुलिस की आंखों में धूल झोंककर फरार घूम रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. वह अपहरण और हत्या के मामले में फरार था.

पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद ने बताया कि वर्ष 2008 में जिले के बागली थाना क्षेत्र में कालू नामक व्यक्ति की तीन लोगों ने मिलकर अपहरण के बाद हत्या (Kidnap and Murder) कर दी थी. इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, तीसरा आरोपी अमरीश राजौरिया तब से ही फरार था. अब 17 साल बाद आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा है.

गोली मारकर की थी हत्या

दरअसल, मजदूरी के पैसे को लेकर विवाद में हत्या की गई थी. आरोपियों ने कालू को पहले किडनैप किया था, फिर गोली मारकर हत्या कर दी थी. पुलिस ने ऑपरेशन हवालात (Hawalat Operation) चलाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

माता टेकरी मंदिर में दान पेटियों से निकला खजाना

वहीं, चैत्र नवरात्रि समाप्त होते ही देवास की प्रसिद्ध माता टेकरी मंदिर में दान पेटियों की गिनती की गई. देवास तहसीलदार और समस्त स्टाफ की मौजूदगी में करीब 19 दान पेटियों को खोला गया. सुबह 11 बजे से ही माता के दरबार में आए चढ़ावे की गिनती चालू हुई थी, जो 5 बजे तक चली.

करीब 19 पेटियां खोली गईं, जिसमें से 18 लाख 16 हजार 36 रुपये कैश निकला. दो लाख रुपये के सिक्के निकले. बाकी के नोट निकले. इसके अलावा दूसरे देश की मुद्राएं भी निकलीं और दान पेटी से चांदी की पायल एवं बिछुड़िया भी निकलीं. माता के दरबार में अर्जी लगाने वाले लोगों के पत्र भी निकले.

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments