Wednesday, April 29, 2026

TOP NEWS

इंदौर: भीषण गर्मी में...

संवाददाता आशीष जवखेड़कर इंदौर में भीषण गर्मी के बीच जहां आम लोग घरों से...

इंदौर सिटी ACP के...

संवाददाता आशीष जवखेड़कर इंदौर में रविवार देररात को एसीपी रूबीना मिजवानी और उनके पति...

पूर्व मंडल अध्यक्ष घनश्याम...

शहपुरा- भारतीय जनता पार्टी में संगठन विस्तार एवं किसान वर्ग को मजबूत नेतृत्व...

चौरा जलाशय की नहर...

नहरों की मरम्मत कार्य मई-जून तक पूर्ण हो जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू बीकेएस* डिंडौरी...
Homeविदेशन्यूयॉर्क में हडसन नदी में हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश, 3 बच्चों सहित 6...

न्यूयॉर्क में हडसन नदी में हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश, 3 बच्चों सहित 6 लोगों की मौत

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में हेलीकॉप्टर दुर्घटना की खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार को मैनहट्टन के पास हडसन नदी में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे उसमें सवार सभी छह लोगों की मौत हो गई। इस दुर्घटना के बाद लोअर मैनहट्टन और जर्सी सिटी के बीच नदी के दोनों किनारों पर इमरजेंसी ऑपरेशन चलाया गया। मरने वाले पर्यटक स्पेन के बताए जा रहे हैं, जिनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं।

NYPD ने X पर लिखा- वेस्ट साइड हाईवे और स्प्रिंग स्ट्रीट के आसपास हडसन नदी में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना के कारण आसपास के क्षेत्रों में आपातकालीन वाहनों और यातायात में देरी की उम्मीद है। न्यूयॉर्क सिटी फायर डिपार्टमेंट ने बताया कि दोपहर करीब 3:15 बजे वेस्ट ह्यूस्टन स्ट्रीट और वेस्ट स्ट्रीट पर पियर 40 के पास हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में बेल 206 हेलीकॉप्टर हादसे के बाद उल्टा हो गया। पूरी तरह से पानी में डूब गया।

हडसन नदी के ऊपर पहले भी चुकी ऐसी घटनाएं

हडसन नदी में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाएं नई बात नहीं हैं. 2009 में एक विमान और एक पर्यटक हेलीकॉप्टर नदी के ऊपर टकरा गए थे। इस दुर्घटना में नौ लोगों की मौत हो गई थी। साल 2018 में ‘ओपन डोर’ उड़ानों की पेशकश करने वाले एक चार्टर हेलीकॉप्टर की दुर्घटना में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई थी। 2009 से अब तक हडसन में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाओं में कुल 20 लोगों की मौत हो चुकी है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments