Explore the website

Looking for something?

Saturday, February 14, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

मेहंदवानी में ‘संपूर्णता अभियान...

कलेक्टर, जिला डिंडोरी के निर्देशानुसार मेहंदवानी (आकांक्षी विकासखंड) में ‘संपूर्णता अभियान 2.0’ के...

कटनी में मंगेतर पर...

( कटनी सवाददाता मोहम्मद एज़ाज़ ) युवती ने पुलिस को बताया कि उसने युवक...

रतलाम में ग्रामीण और...

रतलाम के लुनेरा स्थित प्राचीन पंचमुखी हनुमान मंदिर की पहाड़ी पर खनन का...

महाराष्ट्र में डिप्टी सीएम...

एनटीवी टाइम न्यूज/ महाराष्ट्र के बारामती में आज एक विमान दुर्घटना हुई, जिसमें...
HomeUncategorizedपंडित दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर सीबीएसई, लखीमपुर खीरी में मासिक आचार्य...

पंडित दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर सीबीएसई, लखीमपुर खीरी में मासिक आचार्य दक्षता वर्ग संपन्न

राष्ट्रीय चेतना से युक्त शिक्षा प्रणाली की ओर एक सशक्त कदम

*पंडित दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज (CBSE)*, लखीमपुर खीरी में विद्या भारती की प्रांतीय योजना के अंतर्गत मासिक *आचार्य दक्षता वर्ग* का सफल आयोजन किया गया। प्रत्येक माह के अंतिम चरण में आयोजित होने वाला यह वर्ग विद्यालय स्तर पर *आचार्यों के बौद्धिक, सांस्कृतिक व संगठनात्मक विकास* की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के *प्रधानाचार्य अरविंद सिंह चौहान ने मां सरस्वती एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन* कर किया। तत्पश्चात विभिन्न सत्रों में आचार्यों को निम्न विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया:
*प्रातः स्मरण* – आचार्य अभिषेक मिश्रा द्वारा
*एकात्मता स्तोत्र* – आचार्य श्रीधर मौर्य द्वारा
*चार आयाम पर परिचर्चा:*
*पूर्व छात्र परिषद* – आचार्य मंजुल शुक्ला द्वारा
*संस्कृति बोध परियोजना* – आचार्य रजनीश दीक्षित द्वारा
*विद्युत परिषद* – आचार्य अजय त्रिपाठी द्वारा
*क्रियाशोध* – आचार्य संजय द्विवेदी द्वारा
*भोजन मंत्र का अभ्यास* – आचार्या बहन अर्चना द्वारा
*वंदना अभ्यास* – आचार्य बहन रिचा, प्रीति व स्वाति द्वारा
*विषयशः योजना* – प्रधानाचार्य श्री अरविंद सिंह चौहान द्वारा
*द्वितीय मासिक परीक्षा एवं अर्धवार्षिक पाठ्यक्रम* पर विस्तार से चर्चा
*आचार्य नोट्स की समीक्षा*

कार्यक्रम का *संचालन एवं समापन वरिष्ठ आचार्य श्री संजय द्विवेदी* के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। *समापन संघ प्रार्थना के साथ किया गया।*
यह मासिक आचार्य दक्षता वर्ग विद्यालय में कार्यरत *आचार्यों को राष्ट्र चेतना से परिपूर्ण शिक्षा प्रणाली के निर्माण हेतु निरंतर प्रेरित करता है तथा उनके सर्वांगीण विकास* का आधार बनता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version