Home मध्य प्रदेश परीक्षा परिणाम सुधारने के लिए हर संभव प्रयास करें

परीक्षा परिणाम सुधारने के लिए हर संभव प्रयास करें

0

पवन त्रिपाठी

परीक्षा परिणाम सुधारने के लिए हर संभव प्रयास करें

कलेक्टर सिंह ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में प्राचार्यों को दिए निर्देश

कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने गुरुवार शाम को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में विकासखंड शिक्षा अधिकारियों और संकुल प्राचार्यों को निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्र के स्कूलों का नियमित रूप से निरीक्षण करें और वहां की समस्याएं पता लगाएं और उनके निराकरण के लिए व्यवस्था करें । उन्होंने संकुल प्राचार्यों और विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए कि हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों की अतिरिक्त कक्षाएं लगाकर उन्हें परीक्षा की तैयारी के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दें और पाठ्यक्रम का अधिक से अधिक रिवीजन कराएं। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम सुधारने के लिए सभी आवश्यक उपाय किए जाएं। बैठक में जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती सविता झानिया, जिला शिक्षा अधिकारी श्री डी एस रघुवंशी और जिला परियोजना समन्वयक श्री बलवंत पटेल भी मौजूद थे। कलेक्टर श्री सिंह ने प्री बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन वाले स्कूलों के प्राचार्य को प्रशस्ति पत्र द

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version