Explore the website

Looking for something?

Sunday, February 15, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

मेहंदवानी में ‘संपूर्णता अभियान...

कलेक्टर, जिला डिंडोरी के निर्देशानुसार मेहंदवानी (आकांक्षी विकासखंड) में ‘संपूर्णता अभियान 2.0’ के...

कटनी में मंगेतर पर...

( कटनी सवाददाता मोहम्मद एज़ाज़ ) युवती ने पुलिस को बताया कि उसने युवक...

रतलाम में ग्रामीण और...

रतलाम के लुनेरा स्थित प्राचीन पंचमुखी हनुमान मंदिर की पहाड़ी पर खनन का...

महाराष्ट्र में डिप्टी सीएम...

एनटीवी टाइम न्यूज/ महाराष्ट्र के बारामती में आज एक विमान दुर्घटना हुई, जिसमें...
Homeदेशपहले युवती को जबरन कार में बिठाया, चलती गाड़ी में हाथ बांधकर...

पहले युवती को जबरन कार में बिठाया, चलती गाड़ी में हाथ बांधकर अलग-अलग जगहों पर रोककर किया दुष्कर्म; फिर सड़क किनारे किया…

महाराष्ट्र के लोनावाला शहर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां तीन युवकों ने मिलकर एक युवती को कार में जबरन खींचकर उसके साथ गैंग रेप किया। घटना के बाद आरोपी युवती को सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए।

कैसे हुआ वारदात?

पुलिस के मुताबिक, यह घटना नांगरगांव इलाके में हुई। दत्ता मंदिर और दत्ता सोसाइटी के पास की सुनसान सड़क पर तीन युवकों ने युवती को जबरन कार में बिठाया। कार को अलग-अलग जगहों पर रोककर उसके साथ रेप किया गया। वारदात के दौरान युवकों ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया और हाथ बांध दिए ताकि वह बच न सके।

सड़क किनारे मिली डरी हुई युवती

बाद में आरोपी युवती को सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए। डरी और सहमी हुई युवती को स्थानीय लोगों ने देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। लोगों ने उसे पास के एक मंदिर में सुरक्षित रखा। इसके बाद लोनावाला शहर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले गई।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने युवती का बयान दर्ज कर लिया है और घटना की सभी एंगल से जांच कर रही है। लोनावाला और पुणे में इस वारदात को लेकर दहशत का माहौल है। पुलिस ने अपील की है कि किसी भी संदिग्ध जानकारी या व्यक्ति के बारे में तुरंत सूचना दें ताकि बाकी आरोपियों को जल्द पकड़ा जा सके।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version