Home मध्य प्रदेश पीथमपुर : किशनगंज थाना क्षेत्र के विश्वास नगर चौकी अंतर्गत भीषण हादसा,...

पीथमपुर : किशनगंज थाना क्षेत्र के विश्वास नगर चौकी अंतर्गत भीषण हादसा, मिनी ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर

0

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

एनटीवी टाइम न्यूज पीथमपुर/ आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर किशनगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली विश्वास नगर चौकी सीमा में (मनाल होटल के सामने) एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। दोपहर लगभग 3 बजे मानपुर से इंदौर की तरफ जा रहा बाइक सवार युवक एक तेज रफ्तार नए आयशर वाहन (मिनी ट्रक) की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक और उसकी बाइक मिनी ट्रक के नीचे फंस गए।

https://ntvtime.com/wp-content/uploads/2026/10/1002332477.mp4

घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने भारी मशक्कत कर घायल युवक और बाइक को ट्रक के नीचे से बाहर निकाला। सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस की मदद से गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गयाl

https://ntvtime.com/wp-content/uploads/2026/10/1002332482.mp4

फिलहाल घायल युवक की पहचान नहीं हो सकी है। विश्वास नगर चौकी एवं किशनगंज थाना पुलिस ने मामले को जांच में लेकर युवक के परिजनों से संपर्क करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं

https://ntvtime.com/wp-content/uploads/2026/10/1002332480.mp4
https://ntvtime.com/wp-content/uploads/2026/10/1002332475.mp4

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version