( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )
एनटीवी टाइम न्यूज पीथमपुर/ आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर किशनगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली विश्वास नगर चौकी सीमा में (मनाल होटल के सामने) एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। दोपहर लगभग 3 बजे मानपुर से इंदौर की तरफ जा रहा बाइक सवार युवक एक तेज रफ्तार नए आयशर वाहन (मिनी ट्रक) की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक और उसकी बाइक मिनी ट्रक के नीचे फंस गए।
घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने भारी मशक्कत कर घायल युवक और बाइक को ट्रक के नीचे से बाहर निकाला। सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस की मदद से गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गयाl
फिलहाल घायल युवक की पहचान नहीं हो सकी है। विश्वास नगर चौकी एवं किशनगंज थाना पुलिस ने मामले को जांच में लेकर युवक के परिजनों से संपर्क करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं


