Home मध्य प्रदेश पीथमपुर की 16 वर्षीय नाबालिग का अपहरण, आरोपी राहुल वर्मा गंधवानी से...

पीथमपुर की 16 वर्षीय नाबालिग का अपहरण, आरोपी राहुल वर्मा गंधवानी से गिरफ्तार

0

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

एनटीवी टाइम न्यूज पीथमपुर/ पीथमपुर पुलिस ने 16 साल की नाबालिग का अपहरण करने वाले आरोपी राहुल वर्मा को धार जिले के गंधवानी से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नाबालिग को सुरक्षित बरामद कर लिया।

आरोपी राहुल वर्मा (20 वर्ष) खरगोन के ऊन गांव का रहने वाला है। वह पीथमपुर की नाबालिग को करीब बीस दिन बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया।

https://ntvtime.com/wp-content/uploads/2026/10/1002336542.mp4

पुलिस ने तुरंत तलाश शुरू की और इलेक्ट्रॉनिक निगरानी व मोबाइल लोकेशन की मदद ली। लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम ने गंधवानी में छापेमारी कर आरोपी को पकड़ा।

नाबालिग का मेडिकल परीक्षण और बयान दर्ज कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया। आरोपी राहुल वर्मा को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

https://ntvtime.com/wp-content/uploads/2026/10/1002336543.mp4

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version