Explore the website

Looking for something?

Saturday, May 30, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

तेज रफ्तार का कहर:...

जबलपुर अमरकंटक मार्ग शहपुरा के कृष्णा पेट्रोल पंप के पास हुआ भीषण सड़क...

खबर का बड़ा असर...

एन टीवी टाइम में खबर प्रकाशित होते ही हरकत में आया पंचायत एवं...

शहपुरा में मुस्लिम समाज...

शहपुरा आशु खान शहपुरा क्षेत्र के मुस्लिम समाज द्वारा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन अनुविभागीय...

हरदा में दिल दहला...

मध्यप्रदेश के हरदा जिले में जमीन विवाद के चलते एक विधवा महिला की...
Homeमध्य प्रदेशपीथमपुर के शिवाजी नगर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धा और भक्ति...

पीथमपुर के शिवाजी नगर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धा और भक्ति का संगम

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

पीथमपुर के शिवाजी नगर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा एवं अखंड हरिनाम कीर्तन सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 24 मई से शुरू हुआ है।औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर में रहने वाले सैकड़ों महाराष्ट्रियन परिवार इस आयोजन में सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। यह कथा विशेष रूप से मराठी भाषा में संपन्न हो रही है, जो क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए एक महत्वपूर्ण आकर्षण है। नागपुर से पधारीं कथावाचक ह.भ.प. सुश्री निर्मला ताई भागवतराव बाळापुरे भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं का वर्णन कर रही हैं।कथा के दौरान ढोलक, पखावज और मंजीरों की थाप पर वारकरी संप्रदाय के पारंपरिक भजन प्रस्तुत किए जा रहे हैं। हाल ही में भगवान श्री कृष्ण की गोवर्धन पर्वत लीला का प्रसंग सुनाया गया।

https://ntvtime.com/wp-content/uploads/2026/05/1001948850.mp4

इस दौरान बाल कृष्ण के अवतार का वर्णन होने पर पंडाल “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” और मराठी भजनों से गूंज उठा।कथावाचक सुश्री निर्मला ताई ने समाज में धर्म के प्रचार-प्रसार और नैतिक मूल्यों की स्थापना पर जोर दिया। यह आयोजन पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में रह रहे महाराष्ट्र मूल के परिवारों को एक साथ जोड़ने का कार्य कर रहा है। महिलाएं, बुजुर्ग और युवा सभी इस अनुष्ठान को सफल बनाने में सहयोग कर रहे हैं।इस धार्मिक अनुष्ठान का संचालन समस्त नगरवासी एवं वारकरी संप्रदाय, पीथमपुर द्वारा सामूहिक रूप से किया जा रहा है। आयोजन समिति ने बताया कि कथा का समापन आगामी दिनों में महाप्रसाद और भंडारे के साथ होगा।

https://ntvtime.com/wp-content/uploads/2026/05/1001948826.mp4
https://ntvtime.com/wp-content/uploads/2026/05/1001948835.mp4
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version