Wednesday, October 21, 2026

TOP NEWS

इंदौर में बड़ी कार्रवाई:...

इंदौर में क्राइम ब्रांच ने 25.40 लाख रुपये की MD ड्रग्स के साथ मंदसौर के ससुर-दामाद को गिरफ्तार किया है। पिता की बायपास सर्जरी के कर्ज से परेशान होकर आरोपी राजस्थान से लाकर इंदौर में ड्रग्स सप्लाई करने आए थे। पूरी खबर पढ़ें।

इंदौर में शर्मनाक: कन्या...

इंदौर के MIG थाना क्षेत्र में कन्या भोज के बहाने बुलाकर 7 मासूम बच्चियों को बंधक बनाने और मारपीट करने के आरोप में रिटायर्ड शिक्षिका गिरफ्तार. पूरी खबर पढ़ें.

देश का सबसे बड़ा...

देश का सबसे बड़ा रिलायंस जियो का आईपीओ (Jio IPO) आज 21 अक्टूबर 2026 से खुल गया है और महज कुछ घंटों में ही यह फुली सब्सक्राइब हो गया। जानिए प्राइस बैंड, लॉट साइज और लिस्टिंग की पूरी डिटेल।

21 अक्टूबर आयोडीन अल्पता...

21 अक्टूबर आयोडीन अल्पता दिवस पर विशेषआयोडीनयुक्त नमक न ज्यादा न कम संतुलित...
Homeमध्य प्रदेशपीथमपुर के सेक्टर एक स्थित आजाद चौराहे की न्यू कॉलोनी में राम...

पीथमपुर के सेक्टर एक स्थित आजाद चौराहे की न्यू कॉलोनी में राम नवमी के अवसर पर सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन शुरू हुआ।

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

  • कथा के पहले दिन पुराने राम मंदिर प्रांगण से विशाल कलश यात्रा निकाली गई।

यात्रा में शहर के प्रतिष्ठित नागरिकों के साथ बड़ी संख्या में आमजन शामिल हुए। बैंड-बाजों की धुन पर महिलाएं सिर पर कलश लेकर चल रही थीं। पुरुष भजन गाते हुए चल रहे थे। कलश यात्रा राम मंदिर से शुरू होकर पुरानी सब्जी मंडी और आजाद चौराहे से होते हुए कथा स्थल न्यू कालोनी सुपर मार्केट पर संपन्न हुई।

श्रद्धालु कार्यकर्ता प्रहलाद राठौड़ ने बताया कि भागवत कथा का वाचन पंडित वासुदेव शर्मा करेंगे। कथा दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक होगी। पंडाल में करीब एक हजार लोगों की बैठने की व्यवस्था की गई है।

यात्रा के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि सुरेश पटेल समेत कई प्रमुख लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। यात्रा में शिवराम पटेल, घनश्याम वैष्णव, अशोक पटेल और लक्ष्मी नारायण असोलिया सहित अन्य गणमान्य नागरिक शामिल हुए। कथा का आयोजन बाबू सिंह थावरचंद गहलोत द्वारा पंडित वासुदेव शर्मा के मुखारविंद से किया जाएगा।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments