Sunday, October 11, 2026

TOP NEWS

समाज का विश्वास जीतने...

समाज का विश्वास जीतने के लिए निरंतर संपर्क, संवेदनशीलता और समर्पण जरूरी :...

जिबूती के पास प्रवासियों...

अफ्रीकी देश जिबूती के तट पर प्रवासियों से भरी नाव डूबने से 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत हो गई। 305 सवारों में से 80 से अधिक इथियोपियाई नागरिक बचाए गए हैं, जबकि 116 लापता हैं। पढ़ें पूरी खबर।

लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में...

लखनऊ कांग्रेस दफ्तर में नवनियुक्त अध्यक्ष के समारोह के दौरान अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच भारी बवाल और जूता कांड हुआ। पूरी खबर विस्तार से पढ़ें।

राघवपुर बहुउद्देशीय परियोजना स्थल...

लोक शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम ने भारतीय नागरिक सुरक्षा...
Homeमध्य प्रदेशपीथमपुर तिरंगा कांवड़ यात्रा में राष्ट्रीय ध्वज के कथित अपमान का आरोप,...

पीथमपुर तिरंगा कांवड़ यात्रा में राष्ट्रीय ध्वज के कथित अपमान का आरोप, FIR की मांग

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

एनटीवी टाइम न्यूज पीथमपुर/ पीथमपुर में ‘राष्ट्र धर्म समरसता तिरंगा कांवड़ यात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय ध्वज के कथित अनादर का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों में भारी आक्रोश है। धार पुलिस अधीक्षक कार्यालय को ज्ञापन सौंपकर यात्रा के आयोजकों और संबंधित मुख्य अतिथियों के खिलाफ तत्काल नामजद प्राथमिकी (FIR) दर्ज करने की मांग की गई है।

जानकारी के अनुसार, यह कांवड़ यात्रा 23 अगस्त को विजय सिंह रघुवंशी मित्र मंडल द्वारा मरीमाता मंदिर से बोकेनेश्वर मंदिर तक लगभग 6 से 7 किलोमीटर निकाली गई थी। आरोप है कि यात्रा के मुख्य डीजे वाहन पर लगाए गए बैनर और आमजन को बांटे गए निमंत्रण पत्रों पर राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) को उल्टा छापा गया था। प्रत्यक्षदर्शियों ने इसे तिरंगे का सीधा अपमान बताया है। इन बैनरों पर धार भाजपा जिलाध्यक्ष नीलेश भारती और निवेदक विजय सिंह रघुवंशी के चित्र भी थेl

भीम आर्मी ब्लू पैंथर के संस्थापक डॉ. हेमंत हीरोले और स्थानीय प्रतिनिधियों ने नगर पुलिस अधीक्षक को सौंपे ज्ञापन में बताया कि राष्ट्रीय ध्वज को उल्टा प्रदर्शित करना ‘राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम, 1971’ और ‘भारतीय ध्वज संहिता, 2002’ का स्पष्ट उल्लंघन है। कानून के अनुसार, तिरंगे का अनादर एक दंडनीय अपराध है, जिसमें तीन साल तक की सजा या जुर्माना हो सकता हैl

प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस प्रशासन द्वारा मामले की निष्पक्ष जांच कर त्वरित दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाती है, तो राष्ट्रप्रेमी जनता और कार्यकर्ता उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments