Home मध्य प्रदेश पीथमपुर में पोषण माह का समापन, उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं...

पीथमपुर में पोषण माह का समापन, उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान

0

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

एनटीवी टाइम न्यूज पीथमपुर/ मध्य प्रदेश शासन के महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत 26 सितंबर से 5 अक्टूबर 2026 तक “सेवा संकल्प अभियान” के तहत “आंगन मिलन सेवा” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य “हर आंगनवाड़ी केंद्र बनेगा – पोषण, शिक्षा और सम्मान का केंद्र” तय किया गया था। यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया के मार्गदर्शन में चलाया गया। अभियान के प्रमुख स्तंभ: पोषण से स्वस्थ शरीर, शिक्षा से उज्ज्वल भविष्य, सेवा से सुरक्षित समाज, सम्मान से समृद्ध प्रदेश मूल है ।

कार्यक्रम का संचालन और सम्मान

https://ntvtime.com/wp-content/uploads/2026/10/1002356798-1.mp4

नालछा, धार के आंगनवाड़ी परियोजना अधिकारी संजय गायकवाड़ और पीथमपुर क्षेत्र की सुपरवाइजर प्रीति कौशल के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने के लिए मनीषा साळवे, छाया बिरला, निधि सोहनी, संजू भावेल, उज्जवला वीर और सीमा बिरला सहित सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को उनके कुशल एवं सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गयाl

https://ntvtime.com/wp-content/uploads/2026/10/1002356797.mp4

संजय गायकवाड़ (परियोजना अधिकारी, नालछा) ने बताया कि “आज 8 अक्टूबर को हमारे माननीय प्रधानमंत्री महोदय ने जो एक माह का पोषण माह स्टार्ट किया था, उसका 2026 का यह समापन है, जो नालछा और सभी धार जिले में समापन करवाया गया है। इसमें अलग-अलग प्रकार के जितने भी मोटे अनाज और दाले हैं, उससे निर्मित वस्तुएं जो है, यहां पर सभी आंगनवाड़ी बहनें बनाकर लेकर आई हैं और सभी मतलब क्या है, प्रदर्शनी सजी है। इसका यह उद्देश्य है कि जनहित तक यह मैसेज जाए कि मोटे अनाज और जितने भी दाले हैं, किस प्रकार से महत्वपूर्ण रहती है स्वास्थ्य के लिए। और इसीलिए यह आयोजन किया जा रहा है।”

https://ntvtime.com/wp-content/uploads/2026/10/1002356802.mp4

मनीषा साळवे (आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, हाउसिंग बोर्ड, क्रमांक 8) ने बताया कि “…पोषण माह का आयोजन चल रहा है और आज समापन दिवस है। सभी बहनों ने और सुपरवाइजर और हमारे परियोजना अधिकारी ने सबने मिलकर यह कार्यक्रम मनाया, उसके लिए धन्यवादl”

https://ntvtime.com/wp-content/uploads/2026/10/1002356799.mp4
संजय गायकवाड़ परियोजना अधिकारी नालछा
https://ntvtime.com/wp-content/uploads/2026/10/1002356796.mp4
मनीषा साळवे आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, हाउसिंग बोर्ड, क्रमांक 8

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version