Home मध्य प्रदेश पीथमपुर : 26 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत पोस्टमार्टम कर शव परिजनों...

पीथमपुर : 26 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा

0

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

एनटीवी टाइम न्यूज पीथमपुर/ पीथमपुर के इंडोरामा क्षेत्र स्थित विजय नगर (बगदून थाना क्षेत्र) में किराए से रह रहे 26 वर्षीय युवक विपिन सिंह रघुवंशी की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मूल रूप से मध्य प्रदेश के जिला मैहर स्थित ग्राम नौगांव नंबर 4 के निवासी और भगवानदीन सिंह के पुत्र विपिन, पीथमपुर में एलएंडटी (L&T) कंस्ट्रक्शन कंपनी में कार्यरत थे।

https://ntvtime.com/wp-content/uploads/2026/08/1002180150-1.mp4

वह अपने परिवार में माता-पिता और एक छोटी बहन के साथ रहते थे। घटना के समय विपिन के पेट में अचानक तेज दर्द उठा और उनकी हालत बिगड़ने लगी। उनके रूम पार्टनर उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल लेकर रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही युवक की मृत्यु हो गई।

यह भी पड़े 👇

https://ntvtime.com/26-कांवड़-यात्री-हुए-थे-घायल/

https://ntvtime.com/wp-content/uploads/2026/08/1002099425.mp4

सूचना मिलने पर बगदून थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मौत का कारण साइलेंट अटैक माना जा रहा है, वही पोस्ट मार्टम कारण पहले वाली डॉक्टर नेहा बघेल ने बताया कि कल 26 वर्षीय युवक को मृत अवस्था में लेकर आये थे,जिसका पोस्टमार्टम कर विसरा जांच हेतु भेज दिया गया, वास्तविक स्थिति पोस्टमार्टम की फाइनल रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगी। फिलहाल परिजनों की उपस्थिति में शव का पोस्टमार्टम कराया गया जिसके बाद परिजन पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए अपने पैतृक गांव मैहर लेकर रवाना हों गएl

https://ntvtime.com/wp-content/uploads/2026/08/1002188551.mp4
https://ntvtime.com/wp-content/uploads/2026/08/1002188549.mp4

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version