Monday, October 19, 2026

TOP NEWS

हरिद्वार यातायात पुलिस ने...

हरिद्वार यातायात पुलिस ने दशहरा मेले और रावण दहन के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। BHEL, जटवाड़ा पुल, चमगादड़ टापू समेत इन 5 मुख्य क्षेत्रों में वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। जाने रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी।

इंदौर का 100 करोड़...

Indore Gold Smuggling: इंदौर के सराफा बाजार में DRI ने 100 करोड़ रुपये के अवैध सोना तस्करी सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। मामले में 'जीडी ज्वेलर्स' के मालिकों द्वारा 3 साल में 90 किलो विदेशी सोना खरीदने का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। कोर्ट ने आरोपी पिता-पुत्र की जमानत याचिका खारिज कर दी है। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।

बड़वानी में महिला से...

बड़वानी के जुलवानिया (बकवाड़ी गांव) में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष के पिता ने महिला की साड़ी खींचकर सड़क पर डंडों से पीटा। पुलिस ने भाजपा नेता समेत 7 आरोपियों पर FIR दर्ज की। पढ़ें पूरी खबर।

इंदौर में राजनीतिक घमासान,...

इंदौर कांग्रेस ने रीगल चौराहे पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव को 'मित्रासुर' बताते हुए उनका पुतला फूंका. नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट ने नगर निगम घोटालों और जलसंकट पर घेरा, सुधार के लिए दिया 6 महीने का अल्टीमेटम. पढ़ें पूरी खबर
HomeUncategorizedफर्जी आदेश के खिलाफ एफआईआर दर्ज, कलेक्टर के आदेश पर की गई...

फर्जी आदेश के खिलाफ एफआईआर दर्ज, कलेक्टर के आदेश पर की गई कार्रवाई

डिंडौरी : 10 जून, 2025
जिले में फर्जी आदेश के माध्यम से प्रशासनिक कार्यों को प्रभावित करने का प्रयास का मामला सामने आया है। जिसमें फर्जी हस्ताक्षर कर दिनांक 13.05.2025 का उपयोग कर एक फर्जी आदेश जारी किया गया था। जिस पर कार्यवाही करते हुए कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या ने तहसीलदार करंजिया के द्वारा थाना प्रभारी करंजिया को अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया था। जिस पर पुलिस अधीक्षक ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए थाना करंजिया में अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध आईपीसी की धारा 482, 318(4), 337 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। एफआईआर में उल्लेख है कि इस फर्जी आदेश के आधार पर जिला पर्यटन समिति एवं अन्य विभागीय कार्यों में हस्तक्षेप का प्रयास किया गया। पुलिस जांच के अनुसार यह कृत्य शासकीय आदेशों के फर्जी निर्माण और उपयोग की श्रेणी में आता है, जिससे सरकारी तंत्र की कार्यप्रणाली प्रभावित हो सकती थी। थाना प्रभारी नरेंद्र पाल (निरीक्षक) मामले की आगामी जांच की जा रही है सत्यता आने पर संबंधित के खिलाफ विधिवत कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

रिपोर्ट लीलाराम साहू डिंडोरी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments