Wednesday, October 21, 2026

TOP NEWS

वर्दी पर दाग नहीं,...

हरिद्वार की रोशनाबाद पुलिस लाइन में शहीद दिवस पर एसएसपी नवनीत सिंह सहित आला अधिकारियों ने वीरों को दी शोक सलामी। देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों को किया नमन।

Ujjain शेयर बाजार की...

उज्जैन के 11 मंदिरों के विकास के लिए देश का पहला 'टेंपल बॉन्ड' मॉडल तैयार। जानें कैसे शेयर बाजार की तरह होगी इन बॉन्ड्स की ऑनलाइन ट्रेडिंग और निवेशकों को क्या होगा फायदा।

राहुल गांधी एक बहुत...

कैलाश विजयवर्गीय का राहुल गांधी पर बड़ा तंज! धार में शस्त्र पूजन के बाद बोले मंत्री- 'राहुल गांधी एक बहुत रहस्यमयी नेता हैं, वे कब क्या करेंगे कोई नहीं जानता।' पढ़ें पूरी ख़बर।

Mahindra XUV 3XO ZNG...

Mahindra XUV 3XO ZNG: महिंद्रा ने भारत में अपनी पहली टर्बो-CNG SUV लॉन्च कर दी है। ट्विन-सिलेंडर टेक्नोलॉजी और 24.7 km/kg माइलेज के साथ आने वाली इस कार की शुरुआती कीमत 9.99 लाख रुपये है। जानिए इसके फीचर्स और वेरिएंट्स की पूरी डिटेल्स।
Homeमध्य प्रदेशब्राह्मण समाज की नाराज़गी के बीच सरकार ने जारी किया नोटिस, IAS...

ब्राह्मण समाज की नाराज़गी के बीच सरकार ने जारी किया नोटिस, IAS वर्मा पर गिरी गाज, विवादित बयान पर फंसे

(संवाददाता नारायण शर्मा)

एनटीवी टाइम न्यूज/ IAS संतोष कुमार वर्मा पर बड़ी कार्रवाई की शुरुआत ब्राह्मण समाज की बेटियों को लेकर दिए गए विवादित बयान के बाद राज्य शासन ने सीनियर IAS और अजाक्स प्रांताध्यक्ष संतोष वर्मा को नोटिस जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने देर रात भेजे नोटिस में कहा है कि 23 नवंबर 2025 को भोपाल में हुए अजाक्स के प्रांतीय अधिवेशन में वर्मा का बयान भारतीय प्रशासनिक सेवा की गरिमा के विपरीत, अनुशासनहीनता और गंभीर कदाचरण की श्रेणी में आता है।

सर्विस रूल्स का उल्लंघन माना गया

नोटिस के मुताबिक वर्मा ने अखिल भारतीय सेवाएं (आचरण) नियम 1967 का उल्लंघन किया है। उनके इस व्यवहार को अखिल भारतीय सेवाएं अनुशासन एवं अपील नियम 1969 के अंतर्गत दंडनीय माना गया है। सरकार ने पूछा है कि उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों न की जाए।

7 दिन में जवाब देने का निर्देश

राज्य शासन ने IAS वर्मा से 7 दिनों में लिखित जवाब मांगा है। चेतावनी दी गई है कि यदि समय पर जवाब नहीं दिया गया तो एकतरफा कार्रवाई की जाएगी।

कैसा था विवादित बयान?

23 नवंबर को अंबेडकर मैदान, भोपाल में आयोजित अजाक्स अधिवेशन में वर्मा ने कहा था —

“एक परिवार में एक व्यक्ति को आरक्षण तब तक देना चाहिए, जब तक मेरे बेटे को कोई ब्राह्मण अपनी बेटी दान नहीं देता या उससे संबंध नहीं बनता।” इस बयान के बाद ब्राह्मण समाज में उग्र विरोध, थानों में शिकायतें और सोशल मीडिया पर गहरा आक्रोश देखने को मिला।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments