Explore the website

Looking for something?

Wednesday, July 15, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

कक्षा छठवीं व ग्यारहवी...

डिंडोरी। पी.एम.श्री. स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय धमनगांव प्रभारी प्राचार्य अल्का विश्वकर्मा ने जानकारी...

मध्य प्रदेश के रीवा शहर में रविवार को एक होटल में उस समय...

विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर अयोध्या...

विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर अयोध्या के ग्राम सभा धौरहरा मुकुंदा पूरे रामलाल तिवारी का...

अज्ञात वाहन की चपेट...

डिंडौरी। जिले के विक्रमपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केलवारा में एक अज्ञात तेज...
Homeमध्य प्रदेशभोपाल : एमपी के सीएम की सुरक्षा में सेंध, डॉ. मोहन यादव...

भोपाल : एमपी के सीएम की सुरक्षा में सेंध, डॉ. मोहन यादव के काफिले में जा घुसी कार

  • CM Dr. Mohan Yadav प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के काफिले में एक कार जा घुसी। घटना गुरुवार को तब हुई जब सीएम डिंडौरी पहुंचे थे।

मध्यप्रदेश में सीएम की सुरक्षा में सेंध लगने का मामला सामने आया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के काफिले में एक कार जा घुसी। घटना गुरुवार को तब हुई जब सीएम डिंडौरी पहुंचे थे। वहां बीजेपी जिलाध्यक्ष चमरू सिंह नेताम मुख्यमंत्री के काफिले में गाड़ी घुसाने लगे। सुरक्षा में तैनात एक आरक्षक ने उन्हें रोका तो विवाद करने लगे। आरक्षक की शिकायत पर बीजेपी जिलाध्यक्ष चमरू सिंह नेताम के खिलाफ सीएम के काफिले में गाड़ी घुसाने और वर्दी उतरवाने की धमकी देने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। इधर बीजेपी जिलाध्यक्ष ने आरोपों से इंकार करते हुए पार्टी आलाकमान को पूरी घटना से अवगत कराने की बात कही है।

डिंडौरी में पुलिस आरक्षक की शिकायत पर बीजेपी जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आरक्षक हेमंत मरावी की शिकायत पर यह केस दर्ज किया गया है। वे मंडला जिले के मोहगांव थाने में पदस्थ हैं और गुरुवार को सीएम के कार्यक्रम को देखते हुए उनकी पलकी रोड घाट पर ड्यूटी लगाई गई थी।

आरक्षक हेमंत मरावी के मुताबिक पलकी रोड घाट पर बीजेपी जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम की गाड़ी सीएम डॉ. मोहन यादव के काफिले में घुसने लगी। उनकी ड्यूटी वहीं लगी थी इसलिए उन्होंने तुरंत जिलाध्यक्ष की कार को रोक लिया। इसपर बीजेपी जिलाध्यक्ष गुस्सा उठे और वर्दी उतरवाने की धमकी दी। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे यह घटना हुई थी।

इस मामले में अब आरक्षक हेमंत मरावी की शिकायत पर शाहपुर थाने में बीजेपी जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम पर एफआईआर दर्ज की गई है। उनपर शासकीय कार्य में बाधा डालने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

इधर बीजेपी जिलाध्यक्ष चमरू सिंह नेताम ने ऐसी घटना या विवाद से स्पष्ट इंकार कर दिया है। उन्होंने पार्टी संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों को मामले की जानकारी देने की भी बात कही है।बता दें कि गुरुवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव डिंडोरी गए थे। वे बालपुर पहुंचकर वीरांगना रानी अवंतीबाई के बलिदान दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version