Thursday, July 31, 2025

TOP NEWS

जबलपुर से रायपुर तक...

जबलपुर से रायपुर तक 3 अगस्त से चलेगी पहली इंटरसिटी, एक चेयर AC...

पंडित दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती...

राष्ट्रीय चेतना से युक्त शिक्षा प्रणाली की ओर एक सशक्त कदम *पंडित दीनदयाल उपाध्याय...

बड़गांव में संरक्षण को...

बड़गांव में संरक्षण को तरस रहीं ऐतिहासिक विरासतें रिपोर्टर सतेंद्र जैन कटनी जिले की रीठी...

MP में शिक्षक हैं...

मध्यप्रदेश में शिक्षा का हाल पूछिए तो जवाब मिलेगा सब मैनेज हो रहा...
Homeमध्य प्रदेशभोपाल : बकरीद से पहले IAS नियाज खान की पोस्ट हुई वायरल,पशुओं...

भोपाल : बकरीद से पहले IAS नियाज खान की पोस्ट हुई वायरल,पशुओं का खून बहाना उचित नहीं

भोपाल : मध्य प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी नियाज खान अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। बकरीद से पहले एक बार वे फिर से चर्चा में हैं। उन्होंने बकरीद पर पशुओं की कुर्बानी को लेकर कुछ पोस्ट शेयर की है जिनमें पशुओं का खून बहाने को अनुचित बताया हैं।

अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर नियाज खान ने लिखा- ‘यह धरती केवल मनुष्यों के ही लिए नहीं है। पेड़, पौधे, जीव जंतु, इन सबका भी अधिकार है। इन सबकी भी रक्षा होनी चाहिए।’ वहीं एक अन्य पोस्ट में लिखा- ‘पशुओं का खून बहाना कहीं से कहीं तक उचित नहीं’

जानिए कौन है IAS नियाज खान

2015 बैच के आईएएस अधिकारी नियाज खान मूल रूप से छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। इससे पहले वह राज्य सेवा में प्रशासनिक अधिकारी थे। प्रमोशन के बाद वे आईएएस अफसर बनें है और इन दिनों मध्य प्रदेश में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। नियाज खान एक अच्छे लेखक हैं वे अब तक 7 नॉवेल लिख चुके हैं। वे अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। उन्होंने ब्राह्मण द ग्रेट किताब लिखी थी जिसमें सनातन धर्म और ब्राह्मणों को महान बताया था, मुस्लिम होते हुए ब्राह्मणों की तारीफ करने पर वे विवादों में रहे थे।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments