Wednesday, April 29, 2026

TOP NEWS

इंदौर: भीषण गर्मी में...

संवाददाता आशीष जवखेड़कर इंदौर में भीषण गर्मी के बीच जहां आम लोग घरों से...

इंदौर सिटी ACP के...

संवाददाता आशीष जवखेड़कर इंदौर में रविवार देररात को एसीपी रूबीना मिजवानी और उनके पति...

पूर्व मंडल अध्यक्ष घनश्याम...

शहपुरा- भारतीय जनता पार्टी में संगठन विस्तार एवं किसान वर्ग को मजबूत नेतृत्व...

चौरा जलाशय की नहर...

नहरों की मरम्मत कार्य मई-जून तक पूर्ण हो जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू बीकेएस* डिंडौरी...
Homeमध्य प्रदेशभोपाल स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, आरक्षक ने बचाई युवक की जान

भोपाल स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, आरक्षक ने बचाई युवक की जान

  • भोपाल स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 की घटना, गोरखपुर एक्सप्रेस से नीचे गिरा था विदिशा का युवक

भोपाल : राजधानी भोपाल में एक बार फिर आरपीएफ के प्रधान आरक्षक की तत्परता से एक जान बच गई. ट्रेन में यात्रा कर रहा युवक गेट पर बैठा हुआ था और जैसे ही ट्रेन ने रफ्तार पकड़ी उसका बैलेंस बिगड़ गया. झटके से गिरा युवक प्लेटफार्म और पटरी के बीच गिरने ही वाला था कि तभी वहां मौजूद प्रधान रक्षक ने उसे हाथ पकड़ कर खींच लिया.

विदिशा के युवक की बचाई जान

पश्चिम मध्य रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक देवाशीष त्रिपाठी ने बताया, ” भोपाल रेलवे स्टेशन पर एक सतर्क रेल सुरक्षा बल जवान द्वारा दिखाई गई फुर्ती और संवेदनशीलता ने एक यात्री की जान बचा ली. भोपाल मंडल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है. गाड़ी संख्या 20103 गोरखपुर एक्सप्रेस जब भोपाल स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 से रवाना हो रही थी उस समय विदिशा निवासी राहुल सिंह राजपूत स्लीपर कोच से नीचे गिर गया. तभी ड्यूटी पर तैनात प्रधान आरक्षक नितिन अमरोही ने बिना एक पल गंवाए यात्री को ट्रेन के नीचे आने से बचा लिया.”

चलती ट्रेन पकड़ने के प्रयास में जाती है जान

पश्चिम मध्य रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान कोच के दरवाजे या पायदान पर बैठने से परहेज करें और हमेशा अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें. रेलवे बार-बार यात्रियों से अपील करता है कि चलती ट्रेन पकड़ने का कभी प्रयास न करें, इससे भी आए दिन हादसे होते हैं और लोगों की जान चली जाती है.

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments