Saturday, February 14, 2026

TOP NEWS

मेहंदवानी में ‘संपूर्णता अभियान...

कलेक्टर, जिला डिंडोरी के निर्देशानुसार मेहंदवानी (आकांक्षी विकासखंड) में ‘संपूर्णता अभियान 2.0’ के...

कटनी में मंगेतर पर...

( कटनी सवाददाता मोहम्मद एज़ाज़ ) युवती ने पुलिस को बताया कि उसने युवक...

रतलाम में ग्रामीण और...

रतलाम के लुनेरा स्थित प्राचीन पंचमुखी हनुमान मंदिर की पहाड़ी पर खनन का...

महाराष्ट्र में डिप्टी सीएम...

एनटीवी टाइम न्यूज/ महाराष्ट्र के बारामती में आज एक विमान दुर्घटना हुई, जिसमें...
Homeदेशमन की बात का 125वां एपिसोड: PM मोदी ने शहडोल में फुटबॉल...

मन की बात का 125वां एपिसोड: PM मोदी ने शहडोल में फुटबॉल क्रांति का किया जिक्र, बोले-खिलाड़ियों को जर्मनी में ट्रेनिंग देने…

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

पीएम नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के 125वें एपिसोड को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने शहडोल का जिक्र किया.

एनटीवी टाइम न्यूज/प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने रविवार, 31 अगस्त को मन की बात (Mann Ki Baat) कार्यक्रम के 125वें एपिसोड को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने मध्य प्रदेश के शहडोल में फुटबॉल क्रांति का जिक्र किया.

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि कुछ समय पहले उन्होंने मध्य प्रदेश के शहडोल में फुटबॉल क्रांति का जिक्र किया था. जर्मनी के एक बड़े कोच ने इस पहल को देखा और अब शहडोल के खिलाड़ियों को जर्मनी में ट्रेनिंग देने की इच्छा जताई है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 125वें एपिसोड में एक प्रेरणादायक किस्सा साझा किया जो न केवल देश बल्कि विदेशों में भी चर्चा का विषय बन गया है. प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि हाल ही में वे प्रसिद्ध पॉडकास्टर लेक्स फ्रीडमैन के साथ एक पॉडकास्ट में शामिल हुए थे. बातचीत के दौरान उन्होंने मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के एक गांव और वहां के युवाओं के फुटबॉल के प्रति जुनून का जिक्र किया था.

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज के समय में पॉडकास्ट सुनने और देखने का फैशन तेजी से बढ़ रहा है और विभिन्न विषयों पर दुनिया भर के लोग चर्चा करते हैं. इसी क्रम में जब उन्होंने शहडोल के फुटबॉल प्रेमियों का जिक्र किया, तो यह बात जर्मनी तक जा पहुंची.

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments