Monday, October 12, 2026

TOP NEWS

पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय...

इंदौर में पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने 500 गरबा आयोजकों को लव जिहाद के खिलाफ सुरक्षा कवच बनाने, भजनों पर गरबा करने और जल संरक्षण की शपथ दिलाई। पढ़ें पूरी खबर...

हरियाणा ने जनगणना 2027...

एफसीआर डॉ. सुमिता मिश्रा ने उपायुक्तों को छूटे हुए लोगों और दोहरी गणना...

Indore Jio-bp Petrol Diesel...

इंदौर में जियो-बीपी (Jio-bp) पेट्रोल पंपों पर ईंधन की कीमतें अचानक बढ़ गई हैं। पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 प्रति लीटर महंगा हो गया है। बिना किसी पूर्व सूचना के हुई इस बढ़ोतरी से ग्राहकों में भारी नाराजगी है। जानें पूरी खबर...

पावागढ़ से अखंड ज्योत...

पावागढ़ से अखंड ज्योत लेकर मांडू पहुंचे श्रद्धालुः300 KM का सफर किया पैदल,...
Homeमध्य प्रदेशधार-पीथमपुर में RTO की बड़ी कार्रवाई, वाहन शोरूम मारुति डीलर रुक्मणी मोटर्स...

धार-पीथमपुर में RTO की बड़ी कार्रवाई, वाहन शोरूम मारुति डीलर रुक्मणी मोटर्स और होंडा टू-व्हीलर डीलर राधा होंडा सील

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

आरटीओ ने धार में दो अन्य डीलर्स के खिलाफ नोटिस जारी किया है. नोटिस में साफ कहा कि यदि इन डीलर्स ने निर्धारित समय पर जवाब नहीं दिया तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

एनटीवी टाइम न्यूज पीथमपुर/आरटीओ पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र और धार शहर में वाहन डीलर्स पर परिवहन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. आरटीओ हृदेश यादव ने शनिवार को नियम विरुद्ध संचालित हो रहे दो प्रमुख शोरूम- धार के मारुति डीलर रुक्मणी मोटर्स और पीथमपुर के होंडा टू-व्हीलर डीलर राधा होंडा पर छापामार कार्रवाई की. इस कार्रवाई के दौरान दोनों शोरूम को आगामी आदेश तक सील कर दिया गया.

वाहन डीलर्स पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई

दरअसल, परिवहन विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि ये शोरूम बिना आवश्यक ट्रेड सर्टिफिकेट और नियमानुसार दस्तावेजों के वाहन विक्रय कर रहे हैं. जांच में आरोप सही पाए जाने पर यह कठोर कदम उठाया गया. आरटीओ हृदेश यादव ने बताया कि यह गंभीर अनियमितता है और नियमों के खिलाफ वाहन विक्रय किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

दो शोरूम को किया सील

आरटीओ ने धार में कार्रवाई के दौरान दो अन्य डीलर्स के यहां भी अनियमितताएं पाई, जिन पर नोटिस जारी किया गया है. उन्होंने साफ कहा कि यदि इन डीलर्स ने निर्धारित समय पर जवाब नहीं दिया और व्यापार प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं किया, तो उनके विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

आरटीओ कार्यालय द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि बिना व्यापार प्रमाण पत्र के वाहन बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध है. नियमों का पालन किए बिना शोरूम संचालन अब सीधे तौर पर दंडात्मक कार्रवाई का कारण बनेगा.

वाहन डीलर्स में मचा हड़कंप

हृदेश यादव ने कहा कि जिले में व्यापारिक नियमों का पालन किए बिना वाहन विक्रय करना गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है. भविष्य में यदि किसी भी डीलर द्वारा इस तरह की लापरवाही की जाती है तो विभाग बिना किसी चेतावनी के सख्त कार्रवाई करेगा. इस कार्रवाई से वाहन डीलर्स में हड़कंप मच गया है और विभाग ने यह भी संकेत दिए हैं कि आगामी दिनों में और भी सख्त चेकिंग अभियान चलाया जाएगा.

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments