Friday, October 23, 2026

TOP NEWS

PM Modi Speech Today:...

NDTV World Summit: पीएम मोदी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर कसा अब तक का सबसे करारा तंज। बोले- श्रीहरिकोटा से भी ज्यादा लॉन्चिंग कांग्रेस अपने 'फेल्ड प्रोडक्ट' के लिए करती है। पूरी रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।

OPPO Find X10 Series...

OPPO Find X10 Series Launch: ओप्पो ने भारत में उतारी अपनी सबसे महंगी स्मार्टफोन सीरीज। जानें दुनिया के पहले ट्रिपल 200MP कैमरे और धांसू बैटरी वाले इस फोन की कीमत और फीचर्स !

मुरैना न्यूज़: हाईवे पर...

मुरैना के NH-44 पर वाहन चेकिंग के दौरान पूर्व सेना जवान और वर्तमान पुलिस आरक्षक ओमप्रकाश तिवारी की वाहन से कुचलकर मौत हो गई। पुलिस ने 12 किलोमीटर पीछा कर आरोपी ड्राइवर को दबोचा। पूरी खबर पढ़ें।

दाऊद की डी-कंपनी को...

संयुक्त राष्ट्र (UN) की रिपोर्ट में दाऊद इब्राहिम की 'डी-कंपनी' को भारतीय गिरोह बताने पर भारत ने कड़ा विरोध जताया है। वहीं रिपोर्ट बनाने वाले अधिकारी पर चीन से ₹1.42 करोड़ लेने का आरोप लगा है। जानिए पूरी खबर।
Homeदेशमां के सामने 12 वीं मंजिल से गिरी 4 साल की मासूम,...

मां के सामने 12 वीं मंजिल से गिरी 4 साल की मासूम, चीखती रह गई बेबस मां, CCTV कैमरे में कैद हुआ रुह कंपाने वाला हादसा, Video वायरल

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के नायगांव स्थित नवकार सिटी में एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। यहाँ एक चार साल की मासूम बच्ची अपने घर की 12वीं मंजिल की खिड़की से गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह पूरा हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, जिसे देखकर हर कोई स्तब्ध है।इस मामले पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के मुताबिक मृतक बच्ची का नाम अनविका प्रजापति था। सीसीटीवी फुटेज में जो सामने आया है। फुटेज के अनुसार बुधवार शाम करीब 8 बजे अनविका अपनी माँ के साथ कहीं बाहर जाने वाली थी। फुटेज में दिख रहा है कि चार साल की अनविका घर से बाहर आती है और उसके पीछे उसकी माँ भी आती हैं। जैसे ही उसकी माँ दरवाजा बंद करती हैं, अनविका खेल-खेल में एक बड़े साइज का जूता पहन लेती है। इसके बाद अनविका की माँ उसे शू-रैक पर बैठाकर खुद तैयार होने लगती हैं। वह अपनी चप्पल पहनती हैं और बेटी के लिए सैंडल लाती हैं।

संतुलन बिगड़ा और खिड़की से गिरी मासूम

इसी बीच जब माँ का ध्यान थोड़ा हटा तो अनविका शू-रैक पर खड़ी होकर खिड़की के चौखट पर बैठने की कोशिश करने लगी। इससे पहले कि वह किनारे पर अपना संतुलन बना पाती, वह अचानक खिड़की के बाहर गिर गई। यह पल इतना तेजी से हुआ कि माँ को कुछ समझने का मौका भी नहीं मिला।

हादसे के बाद बच्ची की माँ ने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया और लोगों से मदद मांगी। शोर सुनकर पड़ोसी अपने घरों से बाहर निकले और तुरंत बच्ची को उठाने के लिए दौड़े। अनविका को तत्काल वसई पश्चिम स्थित सर डी.एम. पेटिट अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने वहाँ उसे मृत घोषित कर दिया। यह घटना एक बार फिर ऊँची इमारतों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है और अभिभावकों को अत्यधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता पर जोर देती है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments