Explore the website

Looking for something?

Monday, August 3, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

शहपुरा पुलिस की बड़ी...

पुलिस अधीक्षक डिण्डौरी श्री आशीष खरे के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) शहपुरा...

प्रदेश के पटवारियों की...

डिंडोरी। तहशील अध्यक्ष जागेश्वर परस्ते ने जानकारी देते हुई बताया कि  मध्यप्रदेश पटवारी...

एक पेड़ माँ के...

मध्यप्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह...

जिला चिकित्सालय डिण्डौरी में...

कर्तव्यों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही बरतने तथा स्वास्थ्य विभाग की छबि धूमिल...
Homeदेशरांची: दिनदहाड़े BJP नेता अनिल टाइगर की गोली मारकर हत्या, लोगों ने...

रांची: दिनदहाड़े BJP नेता अनिल टाइगर की गोली मारकर हत्या, लोगों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

रांची में दिनदहाड़े पूर्व जिला परिषद भाजपा नेता अनिल टाइगर की हत्या के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। इस घटना को लेकर बड़ी संख्या में लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।

झारखंड की राजधानी रांची में दिनदहाड़े भारतीय जनता पार्टी के नेता सह पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिल टाइगर की गोली माकर हत्या कर दी गई। इस हत्या को लेकर लोग आक्रोशित हो गए। सड़क जाम कर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिल टाइगर की हत्या को लेकर आजसू पार्टी (ऑल झारखण्ड स्टूडेंट्स यूनियन) ने गुरुवार को रांची बंद का ऐलान किया है

आक्रोशित लोगों से सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

आपको बता दें कि दोपहर तीन बजे कांके चौक पर अनिल टाइगर को अपराधियों ने गोली मार दी। इसके रिम्स ले जाते समय उन्होंने दम तोड दिया। इस हादसे के बाद कांके चौक पर सड़क जाम कर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बड़ी सख्या में लोग सड़क पर उत्तर पर प्रदर्शन किया।

मामले की जांच कर रही है पुलिस

बताया जा रहा कि बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने दिनदहाड़े पूर्व जिप सदस्य अनिल टाइगर को गोली मार दी। आरोपी घटना के तुरंत बाद मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

बाबूलाल मरांडी और सुदेश महतो पहुंचे रिम्स

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, भाजपा संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह रिम्स हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर जांच की मांग की है। वहीं आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो भी रिम्स परिसर में उपस्थित हैं।

पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने दावा किया है कि त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या की घटना में शामिल एक अपराधी को पकड़ लिया है। आरोपी को पिठौरिया से गिरफ्तार किया है। घटना में प्रयुक्त बाइक को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। बताया जा रहा है कि जमीन विवाद को लेकर अनिल टाइगर की हत्या की गई है।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version