Wednesday, October 14, 2026

TOP NEWS

छात्राओं से कथित अनुचित...

छात्राओं से कथित अनुचित व्यवहार के आरोपों पर भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन,...

मालवा की वैष्णोदेवी मंदिर...

मालवा की वैष्णोदेवी मंदिर दिगठान पहुंची भव्य चुनरी कलश यात्राराहुल सेन मांडवमोप्रतिवर्ष...

भारत का पहला Flex-Fuel...

"भारत का पहला E85 फ्लेक्स-फ्यूल एडवेंचर मैक्सी-स्कूटर Honda ADV 160 लॉन्च हो गया है। ₹1.70 लाख की कीमत वाले इस स्कूटर के फीचर्स, इंजन और स्पेसिफिकेशन्स की पूरी खबर यहाँ पढ़ें।"

पिरान कलियर में कांग्रेस...

पिरान कलियर में कांग्रेस की मासिक बैठक संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत...
Homeमध्य प्रदेशरायसेन : लोकायुक्त टीम ने की बड़ी कार्रवाई, 5 हजार रुपये रिश्वत...

रायसेन : लोकायुक्त टीम ने की बड़ी कार्रवाई, 5 हजार रुपये रिश्वत लेते अफसर को दबोचा

एनटीवी टाइम न्यूज रायसेन/ मध्यप्रदेश में रायसेन जिले में भोपाल लोकायुक्त पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक अफसर को 5 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त सूत्रों के अनुसार वनरेंजर बेगमगंज के रेंजर अरविंद अहिरवार ने करीब 6 माह पुराने मामले को सुलझाने के एवज में फरियादी शकील पठान से रिश्वत की मांग की थी।

शिकायत मिलने पर लोकायुक्त पुलिस ने मामले का सत्यापन कराया और कार्रवाई की योजना बनाई। बुधवार शाम को फरियादी ने बेगमगंज क्षेत्र में आरोपी को 5 हजार रुपये की रिश्वत राशि सौंपी। इसी दौरान पहले से तैनात लोकायुक्त टीम ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान रिश्वत की राशि भी जब्त कर ली गई।

लोकायुक्त पुलिस के अनुसार आरोपी ने प्रारंभ में 10 हजार रुपये की मांग की थी, बाद में 5 हजार रुपये में सौदा तय हुआ था। आज पहली किस्त के रूप में 5 हजार रुपये दिए जा रहे थे। पंवार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments