Explore the website

Looking for something?

Wednesday, July 15, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

कक्षा छठवीं व ग्यारहवी...

डिंडोरी। पी.एम.श्री. स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय धमनगांव प्रभारी प्राचार्य अल्का विश्वकर्मा ने जानकारी...

मध्य प्रदेश के रीवा शहर में रविवार को एक होटल में उस समय...

विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर अयोध्या...

विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर अयोध्या के ग्राम सभा धौरहरा मुकुंदा पूरे रामलाल तिवारी का...

अज्ञात वाहन की चपेट...

डिंडौरी। जिले के विक्रमपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केलवारा में एक अज्ञात तेज...
Homeमध्य प्रदेशराष्ट्रपति मुर्मू के इंदौर आगमन को लेकर तैयारी तेज, जिला प्रशासन ने...

राष्ट्रपति मुर्मू के इंदौर आगमन को लेकर तैयारी तेज, जिला प्रशासन ने लिया सुरक्षा का जायजा

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

इंदौर/देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल इंदौर पहुंचेगी। उनका रात्रि विश्राम इंदौर के रेसीडेंसी कोठी पर रहेगा। इसके बाद वे अगले दिन बड़वानी में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। उनके इंदौर आगमन को लेकर इंदौर पुलिस और जिला प्रशासन के द्वारा तैयारी पूरी कर ली गई है। आज अधिकारियों के द्वारा फाइनल रिहर्सल की गई। एयरपोर्ट से रेसीडेंसी कोठी तक कारकेट निकाला। इस दौरान सुरक्षा से संबंधित सभी जांच की गई।

पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने मंगलवार को बताया कि महामहिम राष्ट्रपति की सुरक्षा और प्रोटोकॉल से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई है। इसके लिए पर्याप्त पुलिस बल की भी तैनाती की गई है। साथ ही राष्ट्रपति के आगमन के दौरान शहरवासियों को किसी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े। इसको लेकर भी माकूल बंदोवस्त किये गए है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के इंदौर आगमन को लेकर भाजपा के द्वारा भी ख़ास तैयारी की जा रही है। हालांकि अभी तक राष्ट्रपति का इंदौर में कोई भी कार्यक्रम तय नहीं है।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version