Sunday, May 31, 2026

TOP NEWS

ट्विशा केस: सीबीआई पूछताछ...

भोपाल/नई दिल्ली: चर्चित ट्विशा केस में जांच की आंच अब पूर्व जज गिरिबाला सिंह...

TMC सांसद अभिषेक बनर्जी...

कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए...

इंदौर में पानी वितरण...

(संवाददाता आशीष जवखेड़कर) गर्मी में हुए जल संकट और चक्काजाम के बाद नगर निगम...

खंडवा के बढ़िया तुला...

एनटीवी टाइम न्यूज खंडवा/ बकरीद के दूसरे दिन खंडवा से करीब 7 किमी...
Homeमध्य प्रदेशरीवा : इंस्टाग्राम पर लाइव आकर 44 मिनट में पति ने कर...

रीवा : इंस्टाग्राम पर लाइव आकर 44 मिनट में पति ने कर लिया सुसाइड, देखती रह गई बीवी

मध्यप्रदेश के रीवा जिले से बड़ा मामला सामने आया है। जहां एक शादीशुदा युवक ने लाइव आकर सुसाइड कर लिया।

मध्यप्रदेश के रीवा से दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां सोशल मीडिया पर लाइव आकर एक युवक ने सुसाइड कर लिया है। इस दौरान युवक की पत्नी 44 मिनट तक लाइव देखती रही, लेकिन इस बात का जिक्र किसी से भी नहीं किया। घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पत्नी और मां को गिरफ्तार कर लिया है

दरअसल, शिवप्रकाश त्रिपाठी की शादी दो साल पहले प्रिया से हुई थी। शुरुआत में तो सब अच्छा था, लेकिन कुछ महीनों बाद किसी और से बात करने लगी। जब यह बात शिवप्रकाश को पता लगी तो उसने किसी को नहीं बताया और शादी बचाने की कोशिश करता रहा। इस दौरान उसका एक्सीडेंट भी हो गया था। जिससे वह बैसाखियों पर आ गया था। उसके बाद पत्नी नवजात बच्चे को लेकर मायके चली गई और बच्चे को लौटाने से इनकार कर दिया।

पूरी घटना जिले के मेहरा गांव की बताई जा रही है। यहां पर 30 वर्षीय शिवप्रकाश ने लाइव आकर सीलिंग पर लगी लकड़ी से बांधकर फांसी लगा ली।

लाइव आकर बोला- मेरी सास और बीवी मौत की जिम्मेदार

युवक ने सुसाइड करने का जिम्मेदार पत्नी प्रिया त्रिपाठी और सास को ठहराया है। उसने कहा कि मैं लाइव आया हूं। अपनी जिंदगी की आखिरी सांसें भी लूंगा। आज ही फांसी भी लगाऊंगा। मेरा घर बर्बाद करने का कारण मेरी सास और उनकी बेटियां हैं। मैं मर जाऊं तो उन्हें छोड़ना मत।

इस पूरे मामले पर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। वीडियो को सबूत के तौर पर सुरक्षित रखा लिया गया है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments