Explore the website

Looking for something?

Saturday, March 14, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

भारतीय किसान संघ डिण्डौरी...

किसानों की समस्याओं पर कार्रवाई नहीं होने से लिया बड़ा निर्णय* डिण्डौरी:- जिले में...

बेटमा पुलिस ने नाबालिग...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) यह मामला तब सामने आया जब छात्रा ने 24...

विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने...

शहपुरा | शहपुरा विधानसभा क्षेत्र के विकास पथ पर आज एक नया अध्याय...

शहपुरा पुलिस ने हत्या...

दिनांक 26.02.2026 को प्रार्थी अशोक झारिया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी...
Homeमध्य प्रदेशरेप का आरोपी मोहसिन के घर पर लगा नोटिस, 2 दिन में...

रेप का आरोपी मोहसिन के घर पर लगा नोटिस, 2 दिन में अवैध कब्जा तोड़ने का निर्देश

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में महू गांव नगर परिषद ने शासकीय नाले की जमीन पर अवैध निर्माण के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। नगर परिषद ने रेप के आरोपी मोहसिन खान के घर पर नोटिस चिपका दिया है। नगर परिषद के सीएमओ चंद्र शेखर के अनुसार, शिकायत मिली थी कि शासकीय नाले की भूमि पर अवैध निर्माण और अतिक्रमण है। नोटिस में मकान मालिक को 2 दिन के अंदर अपने भू-स्वामित्व और भवन निर्माण की अनुमति के दस्तावेज दिखाने के लिए कहा गया है।

दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर नगर परिषद अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई करेगी। इस कार्रवाई का सारा खर्च मकान मालिक से लिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले बजरंग दल ने इंदौर शूटिंग रेंज में एक मामले को लेकर तहसील कार्यालय में आंदोलन किया था। इसी के बाद यह कार्रवाई की गई है, मोहसिन खान इंदौर में शूटिंग अकादमी चलता था।

इस दौरान शूटिंग अकादमी के आड़ में मोहसिन ने कई युवतियों के साथ अश्लील हरकतें भी की थी,जिसके वीडियो भी सामने आए। फिलहाल इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में मोहसिन के खिलाफ अब तक 5 से ज्यादा मामले दर्ज किया जा चुके हैं।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version