Wednesday, October 21, 2026

TOP NEWS

SBI Data Leak: भारतीय...

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के ग्राहकों का अहम डेटा डार्क वेब पर लीक होने की आशंका। बैंक ने शेयर बाजार को दी जानकारी, जानें क्या आपका खाता भी है प्रभावित?

MP School Shiksha Vibhag...

MP School Shiksha Vibhag Bharti: मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग में 20,000 पदों पर जल्द होगी भर्ती। सीएम मोहन यादव ने 200 नए सांदीपनि स्कूल और आदिवासी क्षेत्रों में 200 नए स्कूल भवनों के निर्माण की घोषणा की। पूरी खबर और भर्ती अपडेट यहाँ देखें।

जंतर-मंतर तिरंगा विवाद: “तुम...

जंतर-मंतर तिरंगा विवाद में दिल्ली हाईकोर्ट ने CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रंका की उम्र पर की तीखी टिप्पणी, कहा- "तुम लोग Gen Z नहीं हो।" पढ़ें कोर्ट रूम की पूरी बहस और ताज़ा अपडेट NTV TIME पर।

राम के नाम पर...

राम के नाम पर चंदा, लेकिन राम के प्रचार में कंजूसी क्यों? —...
Homeमध्य प्रदेशविदिशा : झोलाछाप डॉक्टर का 'जानलेवा इलाज' 6 महीने के मासूम की...

विदिशा : झोलाछाप डॉक्टर का ‘जानलेवा इलाज’ 6 महीने के मासूम की मौत, अब हरकत में आई पुलिस

मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में एक झोलाछाप डॉक्टर द्वारा दी गई expired medicine से 6 महीने के बच्चे की मौत हो गई. सिरोंज के “दिल्ली क्लिनिक” में illegal medical practice और लापरवाही का मामला सामने आने के बाद क्लिनिक सील कर दिया गया है. पुलिस ने medical negligence case दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

एनटीवी टाइम न्यूज विदिशा/ मध्य प्रदेश के विदिशा जिले की सिरोंज तहसील में ‘जानलेवा इलाज’ का मामला सामने आया है. यहां एक झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही ने 6 महीने के मासूम की जान ले ली. झोलाछाप डॉक्टर ने बच्चे के एक्सपायरी दवा दी, जिसके बाद बच्चे की मौत हो गई. कुछ दिन पहले ही जहरीली कफ सीरप ने मध्य प्रदेश में 20 से ज्यादा बच्चों की जान ली थी. अब ये झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही सामने आई है.

झोलाछाप डॉक्टर का इलाज बना खतरा

दरअसल, सिरोंज में स्थित “दिल्ली क्लिनिक” पर बच्चे का इलाज चल रहा था. यह क्लिनिक होम्योपैथी के नाम पर रजिस्टर्ड बताया गया है, लेकिन जांच में पता चला कि यहां एलोपैथिक दवाओं का भी अवैध इस्तेमाल किया जा रहा था. इलाज के दौरान मासूम को एक्सपायरी सिरप दिया गया, जिससे उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई.

परिजन बोले- दवा देने के बाद बिगड़ी तबीयत

परिजन ने आरोप लगाया कि क्लिनिक में बच्चे को जो सिरप दिया गया, वह एक्सपायरी डेट का था. दवा देने के कुछ देर बाद ही बच्चे की तबीयत तेजी से खराब होने लगी, लेकिन क्लिनिक में कोई उचित व्यवस्था या आपातकालीन सुविधा नहीं थी. इसी लापरवाही के बीच बच्चे की स्थिति गंभीर हो गई.

अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम

हताश परिजन बच्चे को तुरंत सिरोंज शासकीय अस्पताल लेकर पहुंचे. लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद साफ कहा कि बच्चा मृत अवस्था में लाया गया था. शासकीय अस्पताल के डॉ. नीरज पंथी ने बताया कि बच्चा मृत अवस्था में लाया गया था.

स्वास्थ्य विभाग ने क्लिनिक किया सील

घटना सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची. जांच के बाद “दिल्ली क्लिनिक” को तुरंत सील कर दिया गया. क्लिनिक संचालक को नोटिस जारी करते हुए पूरे मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है. विभाग यह भी देख रहा है कि पिछले दिनों में कितने मरीज यहां अवैध इलाज का शिकार बने होंगे.

पुलिस ने दर्ज की FIR, जांच शुरू

पुलिस ने मेडिकल एक्ट के उल्लंघन और लापरवाही के आधार पर क्लिनिक संचालक के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है. थाना प्रभारी सिरोंज विमलेश राय ने कहा कि क्लिनिक संचालक पर प्रकरण दर्ज किया गया है. जांच जारी है. दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी.

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments