Monday, June 1, 2026

TOP NEWS

शहपुरा थाना क्षेत्र के...

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मिट्टी के मलबे में दो लोगों के दबने की...

डिंडोरी जिले के शहपुरा...

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मिट्टी के मलबे में दो लोगों के दबने की...

बंगाल में जल्द होगा...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनने के बाद अब...

उमरिया पुलिस विभाग में...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) उमरिया में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पुलिस...
Homeमध्य प्रदेशशहडोल : एक ही दिन में दो बड़े हादसे: शहडोल में 6...

शहडोल : एक ही दिन में दो बड़े हादसे: शहडोल में 6 मौतों से दहल उठा जिला

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

शहडोल जिलेके पपौंध थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं में 6 लोगों की मौत हो गई। एक महिला ने अपनी तीन बेटियों के साथ जहर खाकर जान दे दी तो एक अन्य घटना में चाचा और भतीजे कुएं में डूब गए।

एनटीवी टाइम न्यूज शहडोल/ जिले के अंतिम छोर पर स्थित पपौंध थाना क्षेत्र में शनिवार को कुछ ही घंटों के भीतर हुई दो अलग-अलग दर्दनाक घटनाओं में चार मासूमों समेत छह लोगों की अकाल मौत हो गई। इन दिल दहला देने वाले हादसों से ग्राम हिरवार और बरा बघेलहा में मातम पसरा हुआ है।

बेटियों को कीटनाशक पिलाकर खुद भी पीया

पहली हृदयविदारक घटना हिरवार गांव की है, जहां अनीता सिंह (32) ने अज्ञात कारणों के चलते अपनी तीन मासूम बेटियों रितिका (7), कृष्णकुमारी (4) और अर्पिता (2) को कृषि कार्य में उपयोग होने वाला कीटनाशक पिलाकर स्वयं भी पी लिया। एक बच्ची की सूचना पर जब तक ग्रामीण और पुलिस उन्हें अस्पताल ले जाते, चिकित्सकों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। मृतका का पति रोजगार के सिलसिले में बाहर गया हुआ था।

घर के पास खेल बच्चे कुएं में गिरे

अभी पुलिस इस सदमे से उबर भी नहीं पाई थी कि पपौंध थाना क्षेत्र के ही बरा बघेलहा गांव से दूसरा हादसा सामने आ गया। यहां घर के पास खेल रहे चार वर्षीय चाचा-भतीजा (किशन कोल और सत्यम कोल) अचानक कुआं में गिर गए। जब तक परिजनों ने उन्हें बाहर निकाला, दोनों की सांसें थम चुकी थीं। पपौंध थाना पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।

मर्ग कायम कर जांच कर रहे हैं

दोनों मामलों में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिए गए हैं। मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।

विजेंद्र मिश्रा, एसआई, पपौंध

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments