Monday, August 31, 2026

TOP NEWS

MP Police Recruitment 2026:...

MP Police Recruitment 2026: मध्य प्रदेश पुलिस में 9662 पदों पर बंपर भर्ती,...

भारत के विदेशी मुद्रा...

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में ऐतिहासिक उछाल, $791 अरब के नए रिकॉर्ड...

इंदौर: ड्रग्स पैडलर्स पर...

इंदौर: ड्रग्स पैडलर्स पर शिकंजा, ₹29 लाख की कोकीन के साथ विदेशी युवती...

सेक्टर -20 मार्केट में...

सेक्टर -20 मार्केट में हुई पुलिस-पब्लिक मीटिंग,भाजपा नेता नरेश अरोड़ा ने करवाया समस्याओं...
Homeमध्य प्रदेशएमपी में ड्रग्स माफिया पर शिकंजा, 40 करोड़ की ब्राउन शुगर के...

एमपी में ड्रग्स माफिया पर शिकंजा, 40 करोड़ की ब्राउन शुगर के साथ 5 गिरफ्तार

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

मंदसौर पुलिस ने एक महिला समेत 5 तस्करों से 40 करोड़ रुपए की ब्राउन शुगर जब्त की है। पुलिस को बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ की तस्करी की सूचना मिली थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि इंदौर से हेमंत वर्मा और मोना सेन एस-क्रॉस कार में मंदसौर पहुंचे थे। वहीं राजस्थान से क्रेटा कार में ब्राउन शुगर लेकर आए थे।

एनटीवी टाइम न्यूज मंदसौर/ मंदसौर पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 20 किलोग्राम ब्राउन शुगर जब्त की है। अंतरराज्यीय स्तर पर इसकी अनुमानित कीमत लगभग 40 करोड़ रुपए बताई जा रही है। इस मामले में एक महिला सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि गिरोह का एक सदस्य अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

पुलिस को मुखबिर ने दी सूचना

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना ने रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि नई आबादी थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर में बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त होने वाली है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए विशेष टीम का गठन किया गया और संदिग्ध लोगों की गतिविधियों पर निगरानी शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि इंदौर से हेमंत वर्मा और मोना सेन एस-क्रॉस कार में मंदसौर पहुंचे थे। वहीं राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले से राहुल मीणा, सुभाष उर्फ पिंटू गुर्जर और जितेंद्र उर्फ कारू मीणा एक क्रेटा वाहन में ब्राउन शुगर लेकर आए थे। पुलिस लगातार दोनों पक्षों पर नजर बनाए हुए थी।

घेराबंदी कर दोनों वाहनों को रोका

बताया गया कि मंदसौर में दोनों पक्षों के बीच सौदा तय होने के बाद मादक पदार्थ इंदौर के आरोपियों को सौंप दिया गया। इसके बाद क्रेटा वाहन में सवार दो लोग एस-क्रॉस कार में बैठ गए, जबकि क्रेटा कार आगे चलकर एस-क्रॉस को सुरक्षित तरीके से जिले की सीमा से बाहर निकालने की तैयारी में थी। इसी दौरान नई आबादी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह राठौर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों वाहनों को रोक लिया। तलाशी के दौरान एस-क्रॉस कार से करीब 20 किलो ब्राउन शुगर बरामद हुई। बरामद माल की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 40 करोड़ रुपए आंकी गई है।

नेटवर्क से जुड़ा अजीज उर्फ एजाज फरार

पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर हेमंत वर्मा, मोना सेन, राहुल मीणा, सुभाष उर्फ पिंटू गुर्जर और जितेंद्र उर्फ कारू मीणा को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस नेटवर्क से जुड़ा अजीज उर्फ एजाज नामक आरोपी फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए राजस्थान सहित अन्य संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। मामले की जांच जारी है और पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की भूमिका भी खंगाल रही है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments