Thursday, July 16, 2026

TOP NEWS

कक्षा छठवीं व ग्यारहवी...

डिंडोरी। पी.एम.श्री. स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय धमनगांव प्रभारी प्राचार्य अल्का विश्वकर्मा ने जानकारी...

मध्य प्रदेश के रीवा शहर में रविवार को एक होटल में उस समय...

विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर अयोध्या...

विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर अयोध्या के ग्राम सभा धौरहरा मुकुंदा पूरे रामलाल तिवारी का...

अज्ञात वाहन की चपेट...

डिंडौरी। जिले के विक्रमपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केलवारा में एक अज्ञात तेज...
Homeमध्य प्रदेश‘शिवराज सिंह चौहान’ अपनी पत्नी को जूनागढ़ में भूले, रास्ते में याद...

‘शिवराज सिंह चौहान’ अपनी पत्नी को जूनागढ़ में भूले, रास्ते में याद आई तो 22 गाड़ियों के काफिले ने लिया ‘यू-टर्न’

MP News: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ एक अजीब घटना हुई। जिसमें वह अपनी पत्नी को ही भूल गए।

केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ शनिवार को अजीब वाक्य घटा। वह जूनागढ़ में अपनी पत्नी साधना सिंह को छोड़कर काफिले के साथ राजकोट की तरफ रवाना हो गए। जब कुछ दूर पहुंचे तो याद आया कि पत्नी साथ में नहीं है। इसके बाद शिवराज सिंह ने तुरंत गाड़ियों को काफिले को लेकर मंगूफली शोध केंद्र पहुंचे। जहां पत्नी साधना सिंह प्रतीक्षालय में बैठी थीं।

गुजरात दौर पर पत्नी संग शिवराज

शिवराज सिंह चौहान अपनी पत्नी साधना सिंह के साथ गुजरात के धार्मिक और सरकारी दौरे पर हैं। सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन और बाद में गिर के सिंहदर्शन के बाद शनिवार को मूंगफली शोध केंद्र किसानों और लखपति दीदी के साथ संवाद था। रास्ता खराब होने के कारण रात 8 बजे शिवराज सिंह को राजकोट की फ्लाइट पकड़नी थी।

राजकोट का रास्ता खराब…अगली बार फुर्सत से आऊंगा- शिवराज

कृषि मंत्री मंच पर बार-बार घड़ी की तरफ देखते नजर आए। उन्होंने माइक पर कहा कि राजकोट का रास्ता खराब है, अगली बार फुर्सत से आऊंगा। वह भाषण देने के बाद तुरंत राजकोट के निकल गए, लेकिन गिरनार दर्शन के बाद लौट चुकी पत्नी साधना सिंह को भूल गए। इसके बाद उन्हें ख्याल कि पत्नी साथ में नहीं हैं। फिर फौरन पत्नी को फोन किया और काफिला लेकर पत्नी के साथ वापस लौटे। इसके बाद राजकोट के लिए रवाना हुए।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments