Sunday, April 5, 2026

TOP NEWS

प्रधानमंत्री आवास योजना की...

आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने मौका का किया निरीक्षण* शहपुरा:-  डिंडोरी जिले के...

शौचालय में बन रहा...

डिंडोरी जिले के शहपुरा जनपद क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला...

इंदौर : पुलिस थाना...

संवाददाता आशीष जवखेड़कर एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ इंदौर की एरोड्रम थाना पुलिस ने क्षेत्र...

इंदौर : हाथीपाला में...

संवाददाता आशीष जवखेड़कर एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ पुलिस थाना रावजी बाजार पर फरियादी मुख्तियार...
Homeउत्तर प्रदेशसीतापुर में पत्रकार की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, हमलावर फरार

सीतापुर में पत्रकार की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, हमलावर फरार

संवाददाता, राम प्रसाद

सीतापुर।सीतापुर में आज 08/02/2025 दिन शनिवार दोपहर में बदमाशों ने पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई की गोली मारकर हत्या कर दी। बाइक सवार हमलावरों ने ओवरब्रिज के पास उनकी बाइक को टक्कर मारकर गिराया और उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश जारी है। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने पत्रकार राघवेंद्र बाजपेई की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के ओवरब्रिज के पास हुई, जहां हमलावरों ने पहले उनकी बाइक को टक्कर मारी और फिर कई राउंड फायरिंग कर दी।स्थानीय लोगों के अनुसार, गोलीबारी की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल राघवेंद्र को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महोली कस्बे के निवासी राघवेंद्र बाजपेई लंबे समय से पत्रकारिता से जुड़े थे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हत्या के कारणों की जांच की जा रही है। हमलावरों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। पुलिस ने हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments