Explore the website

Looking for something?

Saturday, April 11, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

जिले में गेहूं उपार्जन...

डिंडोरी, 10 अप्रैल 2026 — जिले में आगामी 15 अप्रैल 2026 से प्रारंभ...

सोशल मीडिया पर प्राप्त...

डिंडोरी जिले के विकासखंड मेहंदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत बुल्दा के ग्राम अमरपुर में...

कलेक्ट्रेट ऑडिटोरियम में अशासकीय...

डिंडौरी : 07 अप्रैल,2026कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट ऑडिटोरियम...

शाहपुर पुलिस ने हत्याकांड...

दिनांक 03.04.2026 को डायल 112 कंट्रोल डिण्डौरी से ग्राम देवरा एवं ग्राम विचारपुर...
Homeमध्य प्रदेशहैवान बना ठेकेदार नौकरी के पहले ही दिन महिला सफाईकर्मी को बनाया...

हैवान बना ठेकेदार नौकरी के पहले ही दिन महिला सफाईकर्मी को बनाया शिकार, ग्वालियर में इंसाफ की पुकार

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

ग्वालियर के अनंत हॉस्पिटल में नौकरी के पहले ही दिन एक महिला सफाईकर्मी के साथ दुष्कर्म की वारदात हुई. आरोपी ठेकेदार ने सैलरी बढ़ाने का लालच देकर उसे अकेले में बुलाया और धमकाकर दुष्कर्म किया.

एनटीवी टाइम न्यूज ग्वालियर/ग्वालियर के थाटीपुर थाना क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में सफाई ठेकेदार ने 34 वर्षीय महिला सफाई कर्मी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. घटना के बाद आरोपी फरार हो गया. पीड़िता ने थाटीपुर थाने में FIR दर्ज कराई, और पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

निजी अस्पताल में महिला सफाईकर्मी से दुष्कर्म

नदी पार टाल निवासी 34 वर्षीय महिला ने बताया कि उसे ठेकेदार अजय वाल्मीकि ने कुम्हरपुरा स्थित अनंत हॉस्पिटल में सफाई के काम पर रखा था. 27 अगस्त को वह पहली बार काम पर गई. दोपहर के समय अजय ने उसे तीसरी मंजिल पर सफाई करने को कहा. तीसरी मंजिल सुनसान थी, और वहां कोई और मौजूद नहीं था. महिला जब सफाई कर रही थी, तभी अजय वहां आया और उसने अंदर से दरवाजे की कुंडी लगा दी.

महिला ने जब इसका कारण पूछा, तो अजय ने उसे सैलरी बढ़ाने का लालच दिया और शारीरिक संबंध बनाने की बात कही. महिला ने साफ मना कर दिया, लेकिन अजय ने गाली-गलौज शुरू कर दी और उसका गला पकड़ लिया. उसने जान से मारने की धमकी देकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया. डर और सहम के कारण महिला तुरंत अस्पताल से निकलकर अपने घर चली गई.

घर पहुंचने के बाद वह कई दिनों तक सदमे में रही और चुपचाप रहने लगी. दो-तीन दिन बाद उसके पति ने उसकी उदासी का कारण पूछा. रोते हुए महिला ने पूरी घटना अपने पति को बताई. इसके बाद पति उसे लेकर थाटीपुर थाने गया और अजय वाल्मीकि के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई.

पुलिस ने महिला की शिकायत पर दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश जारी है, और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. इस घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है, और लोग महिला के साथ इंसाफ की मांग कर रहे हैं.

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version