Thursday, March 5, 2026

TOP NEWS

विधानसभा में कैलाश विजयवर्गीय...

एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ मध्य प्रदेश के कद्दावर नेता व नगरीय प्रशासन मंत्री...

थाना गाडासरई पुलिस की...

दिनांक 24/02/2026 की प्रातः थाना गाडासरई पुलिस को ग्राम बघरेली–धनौली के मध्य सड़क...

डिंडोरी जिले के शहपुरा...

जिसने समूचे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अज्ञात...

इंदौर : सुरों से...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) इंदौर की सिंगिंग कॉप सोनाली सोनी ने पेश की...
Homeदेश8 से 10 चाकू..., पति ने पत्नी की हत्या कर सूटकेस में...

8 से 10 चाकू…, पति ने पत्नी की हत्या कर सूटकेस में डाली लाश, मामला जान होश उड़ जाएंगे

बेंगलुरु में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक महिला का शव सूटकेस में मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस जांच में सामने आया कि महिला की हत्या उसके पति ने ही की थी। हत्या के बाद आरोपी पति फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने उसे पुणे से गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना बेंगलुरु के डोड्डाकम्मानहल्ली इलाके की है, जहां 32 वर्षीय महिला गौरी खेडेकर अपने पति राकेश खेडेकर के साथ रह रही थी। पुलिस के अनुसार, गुरुवार शाम करीब साढ़े पांच बजे मकान मालिक ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मकान मालिक को घर में कुछ संदिग्ध गतिविधियों का अंदेशा हुआ, जिसके बाद उसने पुलिस को बुलाया। जब पुलिस ने घर की तलाशी ली, तो उन्हें एक सूटकेस में महिला का शव मिला।

पुणे भाग गया था आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

हत्या के बाद आरोपी पति राकेश राजेंद्र खेडेकर पुणे भाग गया था। पुलिस को जांच में पता चला कि आरोपी ने हत्या के बाद शव को सूटकेस में बंद कर दिया और मौके से फरार हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और आरोपी का पीछा करते हुए उसे पुणे से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने जब महिला के शव का निरीक्षण किया, तो उन्होंने पाया कि उसके शरीर पर 8 से 10 चाकू के घाव थे। पुलिस का मानना है कि पति ने क्रोध में आकर पत्नी की हत्या की। पुलिस उपायुक्त सारा फातिमा के अनुसार, “हत्या के पीछे का सही कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है, लेकिन प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद का मामला लग रहा है। आरोपी से पूछताछ के बाद हत्या की असली वजह का खुलासा होगा।”

सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करते थे दोनों

पुलिस की जांच में यह भी सामने आया कि यह दंपति एक निजी सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करता था और पिछले एक साल से डोड्डाकन्नहल्ली इलाके में रह रहा था। वे वर्क फ्रॉम होम कर रहे थे और आर्थिक रूप से स्थिर थे। लेकिन दोनों के बीच कुछ निजी विवाद चल रहे थे, जिसके कारण यह खौफनाक वारदात हुई।फिलहाल पुलिस ने आरोपी को बेंगलुरु लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के बाद हत्या का असली मकसद पता चलेगा।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments