Thursday, October 15, 2026

TOP NEWS

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने...

इंदौर में जल संकट को लेकर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बुलाई अहम बैठक। नर्मदा चतुर्थ चरण और पानी की बर्बादी रोकने के लिए कड़े नियमों पर बनी रणनीति। पढ़ें पूरी खबर।

‘लोकतंत्र के रक्षकों’ का...

दिल्ली प्रेस क्लब में अभिजीत दीपके और नेहा बोरा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा। तीखे सवालों पर भड़के नेताओं ने पत्रकारों को ₹50 देकर बाहर निकालने को कहा। पूरी रिपोर्ट।

व्हाइट-कॉलर आतंकवाद’ और अकेले...

व्हाइट-कॉलर आतंकवाद' और अकेले हमलावरों के उभरते खतरे से निपटने के लिए नागरिक...

1 November से बदल...

1 November से बदल रहा है Calling का नियम! DoT के आदेश पर अब बिना किसी ऐप के फोन स्क्रीन पर दिखेगा कॉलर का असली KYC नाम। जानें कैसे काम करेगा CNAP सिस्टम।
Homeदेश5 साल के बच्चे की पीठ पर पड़े गहरे निशान! टीचर ने...

5 साल के बच्चे की पीठ पर पड़े गहरे निशान! टीचर ने क्यों की मासूम की पिटाई? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के रेवती के कंपोजिट विद्यालय में कथित तौर पर आइसक्रीम खाने के लिए विद्यालय से बाहर जाने को लेकर कक्षा एक के छात्र की शिक्षक ने पिटाई की। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

आइसक्रीम लेने के लिए स्कूल से बाहर जाने पर कक्षा एक के छात्र की पिटाई

मिली जानकारी के मुताबिक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष सिंह ने गुरुवार को एक न्यूज एजेंसी को बताया कि मीडिया के जरिए जानकारी प्राप्त हुई है कि बुधवार को रेवती के कंपोजिट विद्यालय के कक्षा एक के छात्र कार्तिक साहनी (पांच) की विद्यालय के शिक्षक ने इसलिए पिटाई की है क्योंकि वह आइसक्रीम खाने के लिए विद्यालय से बाहर चला गया था। उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं और खंड शिक्षा अधिकारी को तत्काल जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया है।

जांच रिपोर्ट मिलने के बाद इस मामले में की जाएगी आवश्यक कार्रवाई: मनीष सिंह

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष सिंह ने बताया कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। छात्र कार्तिक साहनी ने संवाददाताओं को बताया कि वह आइसक्रीम लेने के लिये स्कूल से बाहर गया था। लौटने पर शिक्षक रजनीश राय ने उसकी पिटाई की, उसने पीठ पर चोट के निशान भी दिखाए।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments