Thursday, May 21, 2026

TOP NEWS

मध्य प्रदेश के स्कूलों...

भोपाल: मध्य प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में एक बड़ा और क्रांतिकारी बदलाव होने...

भोजशाला विवाद में सुप्रीम...

धार भोजशाला विवाद में सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मुस्लिम पक्ष: MP हाईकोर्ट के फैसले...

MPPSC राज्य सेवा परीक्षा...

इंदौर/भोपाल। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा-2026 (State Service...

रील लाइफ का ‘सपोर्टिंग...

विशेष रिपोर्ट अहमदाबाद, 21 मई 2026 फिल्मों की दुनिया में अक्सर ऐसी कहानियों पर थ्रिलर...
Homeमध्य प्रदेशबैतूल में चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में युवती की मौत,...

बैतूल में चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में युवती की मौत, बचाने वाला युवक भी घायल

मध्य प्रदेश के बैतूल रेलवे स्टेशन पर रविवार को एक दर्दनाक हादसे में चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रही युवती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिर गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई, जबकि उसे बचाने की कोशिश में एक युवक घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, मैसूर से जयपुर जा रही मैसूर-जयपुर एक्सप्रेस बैतूल रेलवे स्टेशन पर रुकी थी। ट्रेन के B3 कोच में सफर कर रही जयपुर निवासी अमृता नायर, जो एक निजी नर्सिंग कॉलेज की सेकंड ईयर की छात्रा थी, स्टेशन पर पानी और चिप्स लेने के लिए नीचे उतरी थी।

ट्रेन के रवाना होते ही अमृता ट्रेन की ओर भागी और चढ़ने की कोशिश की। इस दौरान कोच के दरवाज़े पर खड़े एक युवक ने उसे हाथ भी दिया, लेकिन संतुलन बिगड़ने के कारण वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फिसल गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसी समय उसे बचाने की कोशिश कर रहा युवक भी गिरकर घायल हो गया।

हादसे के बाद ट्रेन को करीब 27 मिनट तक बैतूल स्टेशन पर रोका गया। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है, जबकि घायल युवक का इलाज भी अस्पताल में जारी है। अमृता की एक सहेली भी उसी कोच में सफर कर रही थी, जिसे हादसे के बाद गहरा सदमा पहुंचा है। जीआरपी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments