Monday, October 12, 2026

TOP NEWS

Pakistan सरहद पार गूंजा...

बढ़ती आस्था और बलोच मुस्लिम सौहार्द के बीच पाकिस्तान के बलूचिस्तान स्थित महाशक्तिपीठ हिंगलाज माता मंदिर में नवरात्रि के दूसरे दिन उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब।

OnePlus 16 Launched: 9000mAh...

स्मार्टफोन की दुनिया में OnePlus 16 फ्लैगशिप फोन लॉन्च हो गया है। इसमें 9000mAh की Glacier बैटरी, स्नैपड्रैगन 8 Elite Extreme प्रोसेसर और 200MP का DSLR कैमरा सेटअप दिया गया है। इसकी कीमत और पूरी डिटेल्स यहाँ पढ़ें।

भारतीय बाजार में वोल्वो...

लग्जरी इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में वोल्वो ने धमाका करते हुए भारत में अपनी सबसे सुरक्षित एसयूवी Volvo EX90 को ₹1.26 करोड़ में लॉन्च कर दिया है। सिंगल चार्ज में 724 KM की बेहतरीन रेंज और कमाल के फीचर्स के साथ आई इस कार की पूरी डिटेल यहाँ पढ़ें।

राहुल गांधी का बड़ा...

राहुल गांधी ने विपक्षी आंदोलन को 'शिवजी की बारात' बताते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है। विपक्ष आज सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करेगा। पूरी खबर पढ़ें।
Homeमध्य प्रदेशदेवास ब्लास्ट मामले में बड़ी कार्रवाई : फैक्ट्री का मालिक दिल्ली एयरपोर्ट...

देवास ब्लास्ट मामले में बड़ी कार्रवाई : फैक्ट्री का मालिक दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार, हादसे में 6 की मौत हुई थी

दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तारी के बाद देवास पुलिस की टीम आरोपी को कस्टडी में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है। पुलिस अब उसे देवास लाकर पूरे मामले में विस्तृत पूछताछ करेगी।

एनटीवी टाइम न्यूज देवास/ देवास की टोंककला पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। फैक्ट्री के कथित असली मालिक और मुख्य आरोपी मुकेश विज को चीन से लौटते ही दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया। वह हादसे के बाद से फरार चल रहा था। देवास पुलिस ने उसके खिलाफ देशभर में लुक आउट सर्कुलर जारी किया था। इसी के आधार पर एयरपोर्ट पर उसकी पहचान हुई और गिरफ्तारी संभव हो सकी।

ब्लास्ट के बाद चीन भाग गया था आरोपी

बताया जा रहा है कि मुकेश विज ग्वांग्झू, चीन में छिपा हुआ था। 14 मई को टोंककला स्थित पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हुआ था, जिसके बाद से वह फरार था। इस हादसे में 20 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। शुरुआत में 3 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई थी, लेकिन बाद में मृतकों की संख्या बढ़कर 6 हो गई।

देवास लाकर होगी पूछताछ

दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तारी के बाद देवास पुलिस की टीम आरोपी को कस्टडी में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है। पुलिस अब उसे देवास लाकर पूरे मामले में विस्तृत पूछताछ करेगी।

जांच एजेंसियों का मानना है कि पूछताछ में फैक्ट्री संचालन, विस्फोट के कारणों और सुरक्षा मानकों में लापरवाही से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते हैं।

एक और फरार आरोपी भी गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस ने उत्तराखंड निवासी फरार आरोपी महेश चौहान को भी दिल्ली से गिरफ्तार किया है। इससे पहले फैक्ट्री के संयुक्त संचालक कपिल विज को भी दिल्ली से पकड़ा गया था, वहीं हादसे के 24 घंटे के भीतर ही पुलिस ने फैक्ट्री के लाइसेंसी अनिल मालवीय और मुख्य ठेकेदार मोहम्मद अयाज को गिरफ्तार कर लिया था। अब तक इस मामले में कुल 5 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

देवास एसपी ने दी जानकारी

एसपी पुनीत गेहलोद ने बताया कि एएसपी जयवीर सिंह भदोरिया के नेतृत्व में गठित विशेष जांच टीम लगातार दिल्ली सहित कई राज्यों में दबिश दे रही थी। फरार दोनों आरोपियों पर 10-10 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था।

अब तक इस सनसनीखेज मामले में पांच गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। हादसे के तुरंत बाद लाइसेंसी अनिल मालवीय और ठेकेदार मोहम्मद अजास को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद कपिल विज को दिल्ली से पकड़ा गया और अब मुख्य आरोपी मुकेश विज व महेश चौहान की गिरफ्तारी के बाद पुलिस जांच और तेज हो गई है।

13 सदस्यीय SIT कर रही जांच

  • पूरे मामले की जांच के लिए पुनीत गेहलोत ने 13 सदस्यीय SIT गठित की थी। टीम को तकनीकी साक्ष्य जुटाने और फरार आरोपियों की तलाश की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
  • इसके अलावा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर 10-10 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था। पुलिस की विशेष टीम लगातार दिल्ली समेत कई संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी।
  • अब मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद जांच में तेजी आने की उम्मीद है।
नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments