Sunday, February 15, 2026

TOP NEWS

पीथमपुर : पुलवामा शहीदों...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज पीथमपुर/ हिन्दू स्वाभिमान परिषद ने पीथमपुर/धार...

मेहंदवानी में ‘संपूर्णता अभियान...

कलेक्टर, जिला डिंडोरी के निर्देशानुसार मेहंदवानी (आकांक्षी विकासखंड) में ‘संपूर्णता अभियान 2.0’ के...

कटनी में मंगेतर पर...

( कटनी सवाददाता मोहम्मद एज़ाज़ ) युवती ने पुलिस को बताया कि उसने युवक...

रतलाम में ग्रामीण और...

रतलाम के लुनेरा स्थित प्राचीन पंचमुखी हनुमान मंदिर की पहाड़ी पर खनन का...
Homeमध्य प्रदेशगुना बेटे को माँ के साथ घिसटकर आता देख गुना कलेक्टर हुए...

गुना बेटे को माँ के साथ घिसटकर आता देख गुना कलेक्टर हुए भावुक, तत्काल दिलाई ट्राईसिकल

मध्य प्रदेश के गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल की संवेदनशीलता से पड़ोसी जिले अशोकनगर के ग्राम सोनेरा निवासी दिव्यांग राजकुमार सेन के चेहरे पर खुशी लौट आई है। आर्थिक तंगी के कारण ट्राइसाइकिल से वंचित राजकुमार को कलेक्टर ने तत्काल ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराई, जिससे उन्हें और उनकी बुजुर्ग मां को काफी राहत मिली है। दरअसल, रविवार को गुना में दिव्यांगजनों द्वारा एक प्रदर्शन किया गया था, जिसमें राजकुमार सेन अपनी बुजुर्ग मां के साथ अशोकनगर से शामिल होने आए थे।

कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने देखा कि राजकुमार के पास ट्राइसाइकिल नहीं थी और वे जमीन पर घिसटते हुए चल रहे थे। उनकी दयनीय स्थिति को देखकर कलेक्टर का हृदय द्रवित हो गया। राजकुमार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण उन्हें अब तक ट्राइसाइकिल उपलब्ध नहीं हो पाई थी। जब कलेक्टर को इस बात का पता चला, तो उन्होंने बिना देर किए राजकुमार को तुरंत ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

सोमवार को कलेक्टर से ट्राइसाइकिल पाकर राजकुमार और उनकी मां भावुक हो गए। उन्होंने कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें ढेर सारी दुआएं दीं। दिव्यांग राजकुमार की मां ने कलेक्टर की संवेदनशीलता को देखते हुए उनका आभार जताया।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments