Thursday, February 26, 2026

TOP NEWS

डिंडोरी जिले के शहपुरा...

जिसने समूचे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अज्ञात...

इंदौर : सुरों से...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) इंदौर की सिंगिंग कॉप सोनाली सोनी ने पेश की...

भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े, इंदौर...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) भाजपा युवा मोर्चा द्वारा कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने...

शाहपुरा पशु चिकित्सालय में...

पशु चिकित्सा विभाग डिंडोरी के अंतर्गत संचालित पशु चिकित्सालय शाहपुरा में पदस्थ वेटरिनरी...
HomeUncategorizedथाना गाडासरई पुलिस की बड़ी सफलता बघरेली–धनौली अंधे कत्ल का मात्र 08...

थाना गाडासरई पुलिस की बड़ी सफलता बघरेली–धनौली अंधे कत्ल का मात्र 08 घंटे में खुलासा 01 आरोपी गिरफ्तार, 01 फरार

दिनांक 24/02/2026 की प्रातः थाना गाडासरई पुलिस को ग्राम बघरेली–धनौली के मध्य सड़क किनारे खेत में एक व्यक्ति का शव लहूलुहान अवस्था में पड़े होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी गाडासरई निरीक्षक श्री गिरवर सिंह उइके पुलिस स्टाफ के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे।

घटनास्थल का निरीक्षण करने पर प्रथम दृष्टया अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या किया जाना प्रतीत हुआ। तत्क्षण पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमती वाहनी सिंह को अवगत कराया गया, पुलिस अधीक्षक महोदय ने तत्‍काल आरोपी को गिरफतार करने हेत निर्देशित किया गया। मृतक की पहचान भारत लाल नंदा, निवासी ग्राम मझियाखार, जिला सिवनी, जो भारतीय डाक विभाग में चपरासी पद पर पदस्थ थे, के रूप में हुई। परिजनों की रिपोर्ट पर हत्या का मामला पंजीबद्ध किया गया।

पुलिस अधीक्षक महोदया के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित वर्मा तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री सतीश द्विवेदी के मार्गदर्शन में एफएसएल टीम बालाघाट एवं डॉग स्क्वॉड के साथ घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित किए गए तथा अलग-अलग टीमें गठित कर आरोपियों की तलाश प्रारंभ की गई।

🔎 *जांच में खुलासा*

जांच के दौरान ज्ञात हुआ कि मृतक शराब का आदी था तथा नशे की हालत में परिजनों से विवाद करता था। घटना की पूर्व संध्या पर मृतक का साला पारसमणी उर्फ भूरा मांझी, निवासी ग्राम कर्बेमट्टा, रिश्तेदारी में आया हुआ था। पारिवारिक विवाद से आहत होकर आरोपी ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर षड्यंत्रपूर्वक मृतक को बाहर “मड़वा नाचने” एवं शराब पिलाने के बहाने साथ ले गया।

रास्ते में शराब पिलाकर पत्थरों से वार कर हत्या कर दी तथा पहचान छुपाने के उद्देश्य से मृतक के सिर को पत्थरों से कुचल दिया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए।

👮 *पुलिस कार्रवाई*

त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी पारसमणी उर्फ भूरा मांझी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त खून लगे पत्थर एवं अन्य सामग्री बरामद की गई है। प्रकरण में एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

गिरफ्तार आरोपी को धारा 103(1), 238(a), 61(2), 3(5) बीएनएस के तहत न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

👮 *सराहनीय भूमिका*

सम्पूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी गाडासरई निरीक्षक गिरवर सिंह उइके, उनि ध्रुव कुमार सिंह, सउनि केशव प्रसाद, प्रआर 298 पंकज सिंह कुशराम, प्रआर 43 सत्‍यनारायण, प्रआर 81 हरनाम सिंह, प्रआर 12 रविन्‍द्र यादव, प्रआर 84 शिवकुमार, प्रआर 19 पवन, प्रआर 30 चन्‍द्रभान, चाप्रआर 206 सिद्दू मरावी, आर 352 आशीष लांजेवार, आर 21 धनंजय पारधी, आर 131 टीकाराम, आर 247 विकास, आर 417 राजा, आर मआर नीतू, रोशनी, रंजीता, गोपनीय सैनिक बुधराम मौलिया, ग्राम रक्षा समिति सदस्य सुभाष मरावी तथा तकनिकी सेल प्रआर मुकेश प्रधान की  महत्‍वपूर्ण भूम‍िका रही।

रिपोर्ट लीलाराम साहू डिंडोरी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments