Thursday, May 21, 2026

TOP NEWS

पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड...

पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड और लश्कर कमांडर हमजा बुरहान PoK में ढेर: अज्ञात...

NEET पेपर लीक: लातूर...

NEET पेपर लीक: लातूर से डॉक्टर गिरफ्तार, बेटे के लिए खरीदा था 'गेस...

बंगाल में बड़ा प्रशासनिक...

बंगाल में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर: सभी मदरसों में 'वंदे मातरम' अनिवार्य, BSF को...

रायसेन : लोकायुक्त टीम...

एनटीवी टाइम न्यूज रायसेन/ मध्यप्रदेश में रायसेन जिले में भोपाल लोकायुक्त पुलिस ने...
Homeमध्य प्रदेशइंदौर : दादा ने किया ये बड़ा कांड, 42 साल के अधेड़...

इंदौर : दादा ने किया ये बड़ा कांड, 42 साल के अधेड़ से 13 साल की नाबालिग की शादी कराई, FIR दर्ज

एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में से चौंकानें वाली घटना सामने आ रही है। जहां एक 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची का विवाह 42 साल के अधेड़ से किया गया। आरोप है कि बच्ची के साथ मारपीट व दबाव बनाकर दादा-दादी ने उसकी शादी कराई गई। मामले की सूचना पर पुलिस ने दादा-दादी समेत 13 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला इंदौर के रंगावास क्षेत्र में से सामने आया है। जहां निवासी बुजुर्ग दादा ने अपनी 13 वर्षीय पोती का विवाह अधेड़ से कराया गया। सूत्रों के मुताबिक यह शादी बीती 25 अप्रैल को होनी तय की गई थी। लेकिन, मामले की जानकारी पर महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम ने शादी को रोक दिया था। लेकिन बावजूद इसके नाबालिग की शादी की गई है। बताया जा रहा है कि बच्ची के पिता नहीं है। दादा ने पोते की शादी करने के लिए पोती की जिंदगी नर्क बना दी।

दरअसल, नाबालिग बच्ची के भाई की पत्नी रूठकर अपने मायके चली गई थी। उसने शर्त रखी कि यदि उसकी ननद यानी नाबालिग लड़की उसके (42 वर्ष) चाचा से ब्याही जाएगी तभी वह ससुराल आएगी। इसके बाद परिवार ने बच्ची पर लगातार दबाव बनाना शुरू कर दिया। नाबालिग लड़की का आरोप है कि सांवेर तहसील के ग्राम दयाखेड़ा स्थित ससुराल पक्ष के लोग प्रशासन को गुमराह करते हुए रात उसे इंदौर से उज्जैन ले गए। वहां मंदिर में जबरन उसकी शादी कर दी गई। विवाह के बाद उसे वापस रंगवासा भेज दिया गया।

पीड़िता की मां ने महिला व बाल विकास विभाग को लिखित शिकायत सौंपी गई है। मामले में पुलिस ने 42 वर्षीय अधेड़, उसके पिता, लड़की के दादा-दादी सहित कुल 13 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया कि बालिका के पिता की मौत के बाद मां ने दूसरी शादी कर ली है। जबकि तीनों बच्चे अपने दादा-दादी के पास रह रहे हैं।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments