Saturday, April 18, 2026

TOP NEWS

जगदीश सूर्यवंशी बने इंदौर...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) एनटीवी टाइम न्यूज इंदौर/ मानवाधिकार संरक्षण और जनहित के...

लापरवाही पर कार्रवाई: आंगनवाड़ी...

डिंडोरी जिले में आंगनवाड़ी केंद्र के निरीक्षण में लापरवाही पाए जाने पर जिला...

474 अंक लाकर सुमित...

शहपुरा - माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2026 में शहपुरा...

नगर परिषद् सभा कक्ष...

सोमवार को नगर परिषद् शहपुरा के सभा कक्ष में आयोजित नव नियुक्त मनोनीत...
Homeमध्य प्रदेशपत्थलगांव सिविल अस्पताल में मरीजों को घटिया भोजन परोस रहे प्रबंधन

पत्थलगांव सिविल अस्पताल में मरीजों को घटिया भोजन परोस रहे प्रबंधन

पत्थलगांव सिविल अस्पताल में मरीजों को घटिया भोजन परोस रहे प्रबंधन

पत्थलगांव । जशपुर जिले के पत्थलगांव सिविल अस्पताल में मरीजों को घटिया खाना परोसने का मामला सामने आया है। खाने की गुणवत्ता ठीक न होने से कई मरीज अस्पताल का खाना लेने से इंकार कर दिया हैं। यहाँ भर्ती मरीजो का कहना है की यहां ताजा खाना के बजाए बासी बदबूदार भोजन दिया जा रहा है। जबकि नियम यह है कि खाने की गुणवत्ता परखने के बाद ही उसे मरीजों को दिया जाएगा। दोपहर में दिए जाने वाले भोजन में मरीज को गुणवत्तायुक्त पोषण देने का प्रावधान है लेकिन सिर्फ पतली दाल, चावल और एक सब्जी दी गई. उनमे रोटी गायब हैं। जब हमने मरीजों से भोजन की सम्बंध में बात की तो मरीजो ने बताया की दोपहर को रोटी नहीं देते सब्जीबदबूदार रहती है दाल भी खट्टा दे रहे है. घटिया क्वालिटी के भोजन को लेकर बीएमओ तक को जानकारी है। उनके पास मरीजो ने मौखिक शिकायत की है। जबकि अन्य वार्ड जैसे सामान्य वार्ड या फिर प्रसूति वार्ड यहां भी मरीज अपनी व्यथा अधिकारियों को बता चुके हैं। लेकिन सुधार की संभावना नजर नहीं आती। अधिकारी अब नोटिश देकर कारवाई करने की बात कहते नजर आ रहे है। बीएमओ डा जेम्स मिंज ने बताया की खाने की गुणवत्ता ठीक न होने बात संज्ञान आई है। सम्बन्धित ठेकेदार को नोटिश देकर कारवाई किया जायेगा उन्होंने कहा की वे स्वय भोजन का निरिक्षण कर मरीजो को भोजन उपलब्ध करवाएंगे.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments