Thursday, July 31, 2025

TOP NEWS

बड़गांव में संरक्षण को...

बड़गांव में संरक्षण को तरस रहीं ऐतिहासिक विरासतें रिपोर्टर सतेंद्र जैन कटनी जिले की रीठी...

MP में शिक्षक हैं...

मध्यप्रदेश में शिक्षा का हाल पूछिए तो जवाब मिलेगा सब मैनेज हो रहा...

UP NEWS मेरा कसूर...

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में दो प्रेमियों की भयावह मर्डर की कहानी...

भोपाल गैस त्रासदी: जबलपुर...

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर ) Bhopal Gas Tragedy: जबलपुर हाई कोर्ट ने 3 सदस्यीय...
Homeमध्य प्रदेश"झूठ बोले कौवा काटे!" – मैहर शिक्षा विभाग में कौन सा कौवा...

“झूठ बोले कौवा काटे!” – मैहर शिक्षा विभाग में कौन सा कौवा कटा?

दीपक तिवारी

मैहर शिक्षा विभाग में सच और झूठ के खेल में अब जनता उलझ गई है! सीएम हेल्पलाइन की शिकायत में एल 1 अधिकारी गर्व से कहते हैं कि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्या शाला मैहर के प्राचार्य के लेख अनुसार रामायण प्रसाद द्विवेदी को नोडल अधिकारी नियुक्त करने का आदेश जिला शिक्षा अधिकारी ने दिया है। लेकिन जब RTI की तलवार लहराई गई तो DEO साहब ने खुद को पीछे खींच लिया और फरमान जारी हुआ कि ये नियुक्ति तो पूर्व BEO मैहर के आदेश से नियुक्ति हुई थी।

अब सवाल ये है कि साहब, अगर हेल्पलाइन में झूठ बोला गया तो कौन झूठा निकला?

1. DEO साहब?
2. BEO साहब?
3. कन्या शाला के प्राचार्य?

अगर सीएम हेल्पलाइन की बात सच है, तो RTI में गलत जवाब क्यों? और अगर RTI का जवाब सही है, तो हेल्पलाइन में जनता को गुमराह क्यों किया गया? या फिर यहां झूठ बोलने की होड़ लगी है और सच्चाई लुका-छिपी खेल रही है!

सबसे दिलचस्प बात – अगर सीएम हेल्पलाइन(181) में जनता को भ्रमित किया गया है, तो फिर कन्या शाला के प्राचार्य पर कोई कार्यवाही क्यों नहीं हो रही? या फिर सरकारी सिस्टम में झूठ बोलना एक “योग्यता” मानी जाती है?

सवाल तो यही है – झूठा कौन? और कौवा किसे काटेगा?

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments