Sunday, August 2, 2026

TOP NEWS

शहपुरा पुलिस की बड़ी...

पुलिस अधीक्षक डिण्डौरी श्री आशीष खरे के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) शहपुरा...

प्रदेश के पटवारियों की...

डिंडोरी। तहशील अध्यक्ष जागेश्वर परस्ते ने जानकारी देते हुई बताया कि  मध्यप्रदेश पटवारी...

एक पेड़ माँ के...

मध्यप्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह...

जिला चिकित्सालय डिण्डौरी में...

कर्तव्यों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही बरतने तथा स्वास्थ्य विभाग की छबि धूमिल...
Homeमध्य प्रदेशजनहित में अनुकरणीय योगदान: अपनी ज़मीन और नलकूप से ग्रामीणों को जल...

जनहित में अनुकरणीय योगदान: अपनी ज़मीन और नलकूप से ग्रामीणों को जल पहुँचा रहे राघवेन्द्र सिंह, प्रभारी मंत्री ने किया सम्मानित

ग्वालियर, 24 मई 2025 —शासकीय योजनाओं में जनभागीदारी की मिसाल पेश करते हुए ग्वालियर जिले के बड़ा रायपुर ग्राम निवासी श्री राघवेन्द्र सिंह तोमर ने अपनी पुश्तैनी जमीन शासकीय पेयजल टंकी के लिए नि:स्वार्थ रूप से प्रदान की है। यही नहीं, उन्होंने अपने निजी नलकूप से टंकी भरकर गांववासियों को पेयजल उपलब्ध कराने का भी अद्भुत कार्य किया है।

इस समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना के लिए प्रदेश के जल संसाधन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने श्री तोमर का पुष्पमाला पहनाकर सर्किट हाउस ग्वालियर में सम्मान किया। उन्होंने कहा कि यदि समाज के सभी लोग इसी तरह सकारात्मक सोच के साथ सहयोग करें, तो किसी भी समस्या का समाधान संभव है।

सम्मान समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजौरिया, संभागीय आयुक्त श्री मनोज खत्री, डीआईजी श्री अमित सांघी, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, एसएसपी श्री धर्मवीर सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय, अपर कलेक्टर श्री कुमार सत्यम, और गजराराजा मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. आर.के.एस. धाकड़ उपस्थित रहे।

संभागीय आयुक्त श्री खत्री और कलेक्टर श्रीमती चौहान ने भी श्री राघवेन्द्र सिंह के इस कार्य की सराहना करते हुए उन्हें समाज के लिए प्रेरणा बताया।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments