Sunday, November 8, 2026

TOP NEWS

Diljit Dosanjh Indore Concert:...

Diljit Dosanjh Indore Concert: इंदौर में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को लेकर विवाद। चंडीगढ़ के प्रोफेसर की शिकायत पर प्रशासन ने 'पटियाला पैग' और '5 तारा' समेत 4 गानों पर लगाई रोक। पढ़ें पूरी खबर।

त्योहारों में ओवरलोडिंग और...

त्योहारों में ओवरलोडिंग और ओवरचार्जिंग पर परिवहन विभाग सख्तऑटो, विक्रम और ई-रिक्शा सहित...

सहायक ग्रेड-03 से ग्रेड-02...

जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन, पदोन्नति में देरी और भेदभाव पर जताई...

धनतेरस पर मध्य प्रदेश...

धनतेरस पर मध्य प्रदेश के बाजारों में बंपर उछाल! इंदौर में मर्सिडीज-ऑडी की 19 लग्जरी कारें बिकीं, वहीं भोपाल में हुआ 1000 करोड़ का रिकॉर्ड कारोबार। पूरी खबर पढ़ें।
Homeमध्य प्रदेशनीमच में पत्नी की गला काटकर हत्या, पुलिस ने पति को किया...

नीमच में पत्नी की गला काटकर हत्या, पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के नीमच जिले की कुकड़ेश्वर पुलिस ने पत्नी की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या करने वाले फरार आरोपी पति को 36 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया और एसडीओपी मनासा निकिता सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सौरभ शर्मा के नेतृत्व में टीम ने इस उपलब्धि को हासिल किया।

घटना का विवरण

22 मई, 2025 की रात को कुकड़ेश्वर थाना क्षेत्र के कडीखुर्द गांव में दिल दहला देने वाली घटना हुई। फरियादी मदनलाल बंजारा (40) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके जीजा जितेंद्र बंजारा (40), जो पिछले तीन साल से अपनी पत्नी आशाबाई (35) और दो बच्चों के साथ कडीखुर्द में रह रहा था, ने पारिवारिक विवाद के चलते आशाबाई के गले और हाथ पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। बीच-बचाव करने आए आशाबाई के 15 वर्षीय बेटे नितिन को भी कुल्हाड़ी से चोटें आईं, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को अंजाम देने के बाद जितेंद्र बंजारा फरार हो गया था।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए कुकड़ेश्वर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मृतका आशाबाई का पोस्टमार्टम कराकर शव उसके भाई मदनलाल को सौंप दिया गया। आरोपी जितेंद्र बंजारा की गिरफ्तारी के लिए थाना प्रभारी सौरभ शर्मा ने दो अलग-अलग पुलिस टीमें गठित कीं।

आरोपी गिरफ्तार

पुलिस टीमों ने मजबूत खुफिया जानकारी के आधार पर 36 घंटे के भीतर उज्जैन जिले से आरोपी जितेंद्र बंजारा को पकड़ने में सफलता हासिल की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपनी पत्नी आशाबाई की हत्या करने और बीच-बचाव करने आए अपने बेटे नितिन को भी कुल्हाड़ी से घायल करने की बात कबूल की। जितेंद्र बंजारा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments