Home मध्य प्रदेश आठनेर की विद्या आनंद चिल्ड्रन एकेडमी ने जिला स्तरीय वॉलीबॉल में लहराया...

आठनेर की विद्या आनंद चिल्ड्रन एकेडमी ने जिला स्तरीय वॉलीबॉल में लहराया परचम

0

आठनेर की विद्या आनंद चिल्ड्रन एकेडमी ने जिला स्तरीय वॉलीबॉल में लहराया परचम
फाइनल में आमला को हराकर दर्ज की शानदार जीत, कप्तान हिमांशी निरापूरे के नेतृत्व में टीम ने दिखाया दमदार खेल
फोटो —
आठनेर। खेल प्रतिभाओं के क्षेत्र में आठनेर की प्रतिष्ठित शिक्षण संस्था विद्या आनंद चिल्ड्रन एकेडमी ने एक बार फिर अपनी खेल प्रतिभा का परचम लहराया है। आमला में आयोजित जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में विद्यालय की वॉलीबॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबला आमला और विद्या आनंद चिल्ड्रन एकेडमी आठनेर के बीच खेला गया, जिसमें कप्तान हिमांशी निरापूरे के नेतृत्व में विद्यालय की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए विजय हासिल की।
इस प्रतियोगिता में बालिका अंडर-17 तथा बालक अंडर-14 वर्ग की वॉलीबॉल प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। टीम की सफलता खिलाड़ियों की मेहनत के साथ विद्यालय के क्रीड़ा शिक्षक आसिफ खान के कुशल नेतृत्व, समर्पण और मार्गदर्शन को भी रेखांकित करती है। खिलाड़ियों ने पूरे मुकाबले में शानदार तालमेल और खेल भावना का प्रदर्शन करते हुए विद्यालय को गौरवान्वित किया।
ऐतिहासिक जीत पर विद्यालय की प्राचार्य डॉ. ऋतु चौबे ने टीम के सभी खिलाड़ियों को बधाई दी और आगामी प्रतियोगिताओं के लिए उन्हें बेहतर प्रदर्शन के टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि विद्यालय ने खेल जगत में अपना सर्वोच्च स्थान बनाए रखा है और विद्यार्थियों की खेल प्रतिभाओं को लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है।
विद्यालय के संचालक आनंद राठौर ने भी वॉलीबॉल टीम के सभी प्रतिभागियों और टीम कोच एवं क्रीड़ा शिक्षक आसिफ खान को जीत की बधाई देते हुए आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं। विद्यालय के स्टाफ शेख मैडम, सोनिया निरापूरे, बबली कनाठे, सागर डांगे, ज्योति गायकवाड, कविता सिक्केवाल, सतीश बारपेटे सहित समस्त स्टाफ ने भी खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए सभी प्रतिभागियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version