Home देश केंद्रीय विद्यालय अमीनू, कुलगाम में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित

केंद्रीय विद्यालय अमीनू, कुलगाम में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित

0

केंद्रीय विद्यालय अमीनू, कुलगाम में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित

आशिक अली
कुलगाम, 24 अगस्त 2026: केंद्रीय विद्यालय अमीनू, कुलगाम में आज विद्यालय प्रबंधन समिति (VMC) की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता श्री शहज़ाद आलम, IAS, अध्यक्ष VMC-सह-उपायुक्त, कुलगाम ने की।
बैठक में विद्यालय के शैक्षणिक विकास, विद्यार्थियों की उपलब्धियों, खेल गतिविधियों, विद्यालय के समग्र विकास तथा वित्तीय एवं प्रशासनिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। समिति के विभिन्न सदस्यों ने विद्यालय की प्रगति एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास से संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए।


अध्यक्ष श्री शहज़ाद आलम, IAS, उपायुक्त कुलगाम ने केंद्रीय विद्यालय अमीनू द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ट प्रयासों तथा विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि विद्यालय द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, रचनात्मकता एवं आत्मविश्वास विकसित करने के लिए किए जा रहे प्रयास प्रशंसनीय हैं।
उन्होंने विद्यालय के खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन की भी विशेष रूप से प्रशंसा की तथा विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ उनमें टीम भावना, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यालय को खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने तथा विद्यार्थियों को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।
बैठक के दौरान विद्यालय के बजट एवं विभिन्न मदों में उपलब्ध निधियों के उचित एवं प्रभावी उपयोग पर भी विस्तृत चर्चा की गई। विद्यालय की आवश्यकताओं, आगामी गतिविधियों तथा विद्यार्थियों के हित में प्रस्तावित व्यय पर विचार-विमर्श किया गया। अध्यक्ष महोदय ने उपलब्ध संसाधनों का पारदर्शी, विवेकपूर्ण एवं विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यचर्या विकास के लिए अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने पर बल दिया।
अध्यक्ष ने विद्यालय प्रबंधन एवं स्टाफ को भविष्य में भी इसी प्रकार समर्पण और टीम भावना के साथ कार्य करते हुए विद्यालय को शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यचर्या गतिविधियों के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रेरित किया।
बैठक के अंत में विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्री कपिल सिंह ने अध्यक्ष महोदय एवं सभी VMC सदस्यों का बहुमूल्य मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया तथा विद्यालय की निरंतर प्रगति के लिए समिति के सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की।
केंद्रीय विद्यालय अमीनू, कुलगाम
विद्यालय प्रबंधन समिति

फाइल फोटो

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version