Sunday, August 23, 2026

TOP NEWS

बीकापुर में तेज रफ्तार...

अयोध्या: बीकापुर में तेज रफ्तार कार की टक्कर से घायल बाइक सवार युवक...

मजदूर पति का सीना...

हरियाणा के यमुनानगर जिले के जगाधरी स्थित मॉडल टाउन इलाके से एक रोंगटे...

शिक्षकों की पात्रता परीक्षा...

रिपोर्टर महेश राठौड़शिक्षकों की पात्रता परीक्षा के विरोध में 25 अगस्त को...

एक राखी, एक बंधन,...

*एक राखी, एक बंधन, एक राष्ट्र सीमा के वीर जवानों के नाम राखी...
Homeमध्य प्रदेशस्कूलों में एबीवीपी के सदस्यता अभियान पर आप की आपत्ति

स्कूलों में एबीवीपी के सदस्यता अभियान पर आप की आपत्ति

स्कूलों में एबीवीपी के सदस्यता अभियान पर आप की आपत्ति

सारनी के शासकीय व निजी स्कूलों में गतिविधियां संचालित होने का आरोप, शिक्षा विभाग से जांच की मांग

अजय सोनी बोले- 18 वर्ष से कम उम्र के विद्यार्थियों को सदस्यता दिलाने से पहले नियमों का पालन जरूरी
फोटो –
बैतूल। घोड़ाडोंगरी विकासखंड के सारनी क्षेत्र के कुछ शासकीय एवं निजी विद्यालयों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कथित सदस्यता अभियान को लेकर आम आदमी पार्टी ने आपत्ति जताई है। पार्टी के राष्ट्रीय परिषद सदस्य एवं प्रदेश उपाध्यक्ष तथा नर्मदापुरम जोन प्रभारी अजय सोनी ने आरोप लगाया कि कुछ सदस्य विद्यालय परिसरों में जाकर अभियान चला रहे हैं और यह गतिविधियां प्राचार्यों की मौजूदगी में होने की बात सामने आई है।
अजय सोनी ने कहा कि 18 वर्ष से कम उम्र के स्कूली विद्यार्थियों को किसी राजनीतिक या छात्र संगठन की सदस्यता दिलाने से पहले शासनादेश और शिक्षा विभाग के नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यालय शिक्षा और व्यक्तित्व निर्माण के केंद्र हैं, इसलिए ऐसी गतिविधियों से शैक्षणिक वातावरण प्रभावित नहीं होना चाहिए।
आप ने सारनी नगर पालिका क्षेत्र के साथ कुछ ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में भी सदस्यता अभियान चलने का आरोप लगाते हुए शिक्षा विभाग से जांच की मांग की है। पार्टी ने कहा कि अधिकारियों से मुलाकात कर संबंधित नियमों की जानकारी दी जाएगी और यदि जांच में नियम विरुद्ध गतिविधियां प्रमाणित होती हैं तो जिम्मेदार व्यक्तियों तथा अनुमति या प्रोत्साहन देने वाले अधिकारियों व प्राचार्यों के खिलाफ नियमानुसार विभागीय कार्रवाई की मांग की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments