Home मध्य प्रदेश अग्रवाल समाज धार द्वारा अग्रसेन जयंती महोत्सव का शंखनाद

अग्रवाल समाज धार द्वारा अग्रसेन जयंती महोत्सव का शंखनाद

0

अग्रवाल समाज धार द्वारा अग्रसेन जयंती महोत्सव का शंखनाद
उत्साह: किला मैदान पर बच्चों ने लगाई दौड़, तो मिलन महल में चूंदड़ी ओढ़कर महिलाओं ने किया दादीजी का मंगल पाठ

धार।अग्रवाल समाज द्वारा आयोजित नौ दिवसीय श्री अग्रसेन जयंती महोत्सव का शुभारंभ रविवार को अत्यंत हर्षोल्लास, भव्यता और सामाजिक एकजुटता के साथ संपन्न हुआ। महोत्सव के पहले ही दिन समाज का अनूठा संगम देखने को मिला, जहाँ सुबह के सत्र में बच्चों ने खेल मैदान पर पसीना बहाया, वहीं दोपहर के सत्र में पूरा समाज भक्ति के सागर में डूब गया।

महोत्सव का शुभारंभ सुबह ऐतिहासिक किला मैदान पर खेलकूद प्रतियोगिताओं के साथ हुआ। क्रीड़ा समिति के राहुल अग्रवाल, विनय अग्रवाल के तत्वावधान में आयोजित इन स्पर्धाओं में समाज के नन्हे-मुन्नों से लेकर युवाओं तक ने अपनी प्रतिभा दिखाई। सबसे पहले आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में मिनी जूनियर (नर्सरी वर्ग) से लेकर सीनियर वर्ग (कक्षा 9वीं से ऊपर) के बालक-बालिकाओं ने पूरे उत्साह के साथ दौड़ लगाई। इसके बाद आयोजित धीमी साइकिल रेस और तेज साइकिल रेस में बच्चों के बीच कड़ा और रोमांचक मुकाबला देखा गया। मैदान पर मौजूद समाज जनों ने करतल ध्वनि से बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

लाल साड़ियों में सजी समाज की महिलाएं, गूंजे मंगल पाठ

धार दादी परिवार द्वारा कार्यक्रम में राणी सती का सुंदर दरबार सजाया गया।सुंदर भजनों के साथ पाठ किया गया। महोत्सव में समाज की रुचि अग्रवाल ने मंगलपाठ का वाचन किया। मंगल महोत्सव में महिलाओं ने भी दादी का मंगल पाठ किया। मंगल पाठ के दौरान दादीजी के जन्म प्रसंग के दौरान कई श्रद्धालुओं ने उपहार के रूप में चाकलेट, खिलौने, मिठाइयां, लड्डू व अन्य वस्तुएं बांटी एवं शिक्षा की रस्म में सभी उपस्थित छोटे छोटे बच्चों को कॉपी पेन का वितरण किया गया, मंगलपाठ में दादी जी के विवाह रस्म अजोजक समित्ति की महिलाओं ने सभी उपस्थित महिलाओं को मेहदी एवं हल्दी लगाई और सती होने तक की सभी रस्मों का मंचन किया गया। जन्मोत्सव के दौरान बधाइयां लेने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं व कन्याएं उमड़ी। महोत्सव में अखंड ज्योत, जन्मोत्सव,स्वागत उत्सव,चुंदड़ी उत्सव,गजरा उत्सव,हल्दी उत्सव,मेहंदी उत्सव आकर्षण का केंद्र रहा। संगीतमय भजनों के बीच पाठ के समापन पर भक्तों को प्रसाद का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में समाज अध्यक्ष योगेश अग्रवाल,कला महेशजी मालक, मधु योगेश अग्रवाल, मीना मोहन अग्रवाल सहित अग्रवाल समाज धार मौजूद था ।

यह भी पढ़े

MP Politics: भाजपा विधायक कालू सिंह ठाकुर ने खोला मोर्चा, केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर के बंगले के बाहर अनशन का एलान

मीडिया प्रभारी श्याम मंगल लेबड ने बताया कि सोमवार को अग्रसेन सोश्यल ग्रुप द्वारा अग्रसेन मेला लगाया जाएगा महिला मंडल द्वारा तंबोला, अग्रवाल फ्रेंड्स ग्रुप द्वारा चेयर रेस,समिति द्वारा रस्सी कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें समाजजन समेत बच्चे शामिल हाेंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version