Monday, August 24, 2026

TOP NEWS

जिला-ब्लॉक से मंडलम होते...

जिला-ब्लॉक से मंडलम होते हुए अब पंचायत स्तर तक पहुंचा कांग्रेस का संगठन...

गहनाग मेले में उमड़ा...

गहनाग मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, तीन लाख लोगों ने किए दर्शनअयोध्या...

MP में आम जनता...

MP में आम जनता के लिए खुले PWD विश्राम गृह: 267 भवनों की...

सारणी में आज 25...

जरूरतमंद पुरुषों और परिवारों तक सहायता एवं मार्गदर्शन पहुंचाने का प्रयासबैतूल। एसआईएफ बैतूल...
Homeराजस्थानALWAR : 17 मुकदमे पहले ही दर्ज, फिर भी कर ली मजिस्ट्रेट...

ALWAR : 17 मुकदमे पहले ही दर्ज, फिर भी कर ली मजिस्ट्रेट के घर चोरी

रामगढ़ में करीब 2 महीने पहले मजिस्ट्रेट के घर पर हुई चोरी के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आश्चर्य की बात ये है कि आरोपी के खिलाफ थाना विजय मंदिर, लक्ष्मणगढ़, एनईबी, सदर अरावली विहार में कुल 17 मुकदमे पहले से ही दर्ज है।

रामगढ़ में करीब 2 महीने पहले मजिस्ट्रेट के घर पर हुई चोरी के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आश्चर्य की बात ये है कि आरोपी के खिलाफ थाना विजय मंदिर, लक्ष्मणगढ़, एनईबी, सदर अरावली विहार में कुल 17 मुकदमे पहले से ही दर्ज है। इतने मुकदमे दर्ज होने के बाद भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।

मौजूद मकान की रेकी की

इससे पूर्व दो नाबालिग निरुद्ध किए थे। रामगढ़ थाना अधिकारी विजेंद्र सिंह के अनुसार मुय आरोपी अब्दुल्ला उर्फ असदुद्दीन पुत्र रुजदार उर्फ गोपी मेव निवासी सामोला पुलिस थाना अरावली विहार है। आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के तरीके के बारे में बताया कि सबसे पहले कस्बे की खेड़ी रोड पर मौजूद मकान की रेकी की गई।

आपराधिक रिकॉर्ड निकलवाया

21 दिसंबर 2024 की रात्रि को तीनों आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए मुंह पर कपड़ा बांध लिया। मोटरसाइकिल को गेट के बाहर खड़ा कर एक आरोपी को बाहर निगाह रखने को कहा शेष दो ने घर के अंदर से आभूषण, नकदी आदि की चोरी की। मुख्य आरोपी अब्दुल्ला का आपराधिक रिकॉर्ड निकलवाया गया, जिसमें विभिन्न स्थानों में इसके खिलाफ लूट सहित चोरी के मामले दर्ज है।

नारायण शर्मा
नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments