Explore the website

Looking for something?

Friday, April 10, 2026

Enjoy the benefits of exclusive reading

TOP NEWS

सोशल मीडिया पर प्राप्त...

डिंडोरी जिले के विकासखंड मेहंदवानी अंतर्गत ग्राम पंचायत बुल्दा के ग्राम अमरपुर में...

कलेक्ट्रेट ऑडिटोरियम में अशासकीय...

डिंडौरी : 07 अप्रैल,2026कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट ऑडिटोरियम...

शाहपुर पुलिस ने हत्याकांड...

दिनांक 03.04.2026 को डायल 112 कंट्रोल डिण्डौरी से ग्राम देवरा एवं ग्राम विचारपुर...

प्रधानमंत्री आवास योजना की...

आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने मौका का किया निरीक्षण* शहपुरा:-  डिंडोरी जिले के...
Homeमध्य प्रदेशBETUL पहले धर्म बदलो, तभी करने देंगे अंतिम संस्कार ग्रामीणों ने शव...

BETUL पहले धर्म बदलो, तभी करने देंगे अंतिम संस्कार ग्रामीणों ने शव को नहीं दी श्मशान में जगह, हैरान कर देगी वजह

( संवाददाता प्रफुल्ल तंवर )

एनटीवी टाइम न्यूज बैतूल/मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के आमला ब्लॉक के कन्नड़गांव में एक आदिवासी परिवार को उस समय गहरी पीड़ा झेलनी पड़ी, जब 50 साल की ललिता परते के निधन के बाद ग्रामीणों ने उनके अंतिम संस्कार में बाधा डाल दी। आरोप था कि परिवार ने वर्षों पहले ईसाई धर्म अपना लिया था, इसलिए उन्हें गांव के श्मशान घाट का उपयोग करने का अधिकार नहीं है।

असहाय हुआ परिवार

ललिता के पुत्र राजाराम ने बताया कि जैसे ही मां के निधन की खबर फैली, गांव के लोगों ने उनके घर तक आना बंद कर दिया। श्मशान घाट के उपयोग पर रोक लगाकर समाज ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि इस परिवार का अब उनसे कोई संबंध नहीं है। अंतिम संस्कार जैसे संवेदनशील मौके पर सामाजिक बहिष्कार ने परिवार को बेहद असहाय बना दिया।

देवी-देवताओं की कसम खाकर की ‘घर वापसी’

स्थिति तब बदली जब ललिता के बेटे, बेटियों और दामाद ने गांव के देवी-देवताओं की कसम खाते हुए कहा कि वे अब पूरी तरह आदिवासी परंपराओं का पालन करेंगे। परिवार ने बड़ा देव की कसम खाकर माफी मांगी और घोषणा की कि भविष्य में किसी अन्य धर्म का लालच स्वीकार नहीं करेंगे। इसके बाद ग्रामीण नरम पड़े और अंततः देर शाम ललिता का अंतिम संस्कार आदिवासी रीति-रिवाज से किया गया।

पंचायत और समाज का रुख

गांव की सरपंच सविता सरयाम और पंच रेवती कवड़े ने बताया कि परिवार लंबे समय से ईसाई धर्म का पालन कर रहा था, इसलिए समाज ने उनसे दूरी बना ली थी। लेकिन सार्वजनिक रूप से परंपराओं में लौटने का वादा करने पर समाज ने उन्हें स्वीकार कर लिया। ग्राम सचिव आशीष नागले ने कहा कि पंचायत जबरन धर्म परिवर्तन की निंदा करती है और शासन स्तर से पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता दिलाई जाएगी।

नारायण शर्मा
एन टी वी टाइम न्यूज में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version