Wednesday, October 7, 2026

TOP NEWS

आसमान में बड़ा हादसा...

पटना से आ रही इंडिगो फ्लाइट पर 17,000 फीट की ऊंचाई पर आकाशीय बिजली गिरने से अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जिसके बाद लखनऊ एयरपोर्ट पर विमान की सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

मंगलौर में कुमारी शैलजा...

मंगलौर में कुमारी शैलजा का जोरदार स्वागत, नारसन बॉर्डर पर उमड़ा जनसैलाबअर्जुन धारीवालमंगलौर/हरिद्वार।...

इंदौर में झकझोर देने...

इंदौर में गरीबी की दर्दनाक तस्वीर: पैसे न होने पर MY अस्पताल में पति के शव के पास रोती रही बेबस पत्नी, आखिरकार 2 साल की मासूम बेटी ने पिता की चिता को दी मुखाग्नि। पूरी खबर पढ़ें।

Vivo Mega Launch: भारत...

Vivo India ने भारत में लॉन्च किए 3 नए धांसू स्मार्टफोन्स Vivo X Fold 6, V80 और S2 FE। लेटेस्ट Android 17, ज़ीस कैमरा और 10,000mAh बैटरी वाले फोन्स की कीमतें यहाँ देखें।
Homeमध्य प्रदेश27वेंं पड़ाव के लिए वीवीएम से 25 को विदा होगा राष्ट्र रक्षा...

27वेंं पड़ाव के लिए वीवीएम से 25 को विदा होगा राष्ट्र रक्षा मिशन का सरहदी दल

महेश राठौड़
28-29 अगस्त को भारत-चीन सीमा पर तैनात जवानों संग मनाएंगे रक्षाबंधन
बैतूल। भले ही बैतूल सांस्कृतिक सेवा समिति का राष्ट्र रक्षा मिशन दल देश की अंतर राष्ट्रीय सीमा पर पहुंचकर देश के सैनिकों की कलाई पर रक्षा बंधन के दिन रक्षा सूत्र बांधता है, लेकिन इस मिशन को राखियां भेंट करने के लिए कई संगठन एवं बहनें भी आतुर रहती है। प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी सरहदी दल को राखियां भेंट करने और सैनिकों के लिए राखी बनाने का सिलसिला एक महीने पहले से ही प्रारंभ हो गया था। इसी क्रम में घोड़ाडोंगरी विधान सभा क्षेत्र की विधायक गंगा सज्जनसिंह उईके द्वारा बैतूल प्रवास के दौरान सोल्जर्स सिस्टर गौरी बालापुरे पदम एवं उनके दल को राखियां और सैनिकों के लिए भेंट दी। इस दौरान महिला मोर्चा की प्रदेश एवं जिले की पदाधिकारी भी मौजूद थी। 25 अगस्त मंगलवार को राष्ट्र रक्षा मिशन के 24 सदस्यीय दल का अभिनंदन कार्यक्रम विवेकानंद विज्ञान महाविद्यालय में दोपहर 12 बजे से आयोजित किया गया है। एक बार फिर सेना के लिए राखियां एवं अन्य भेंट शहर वासियों द्वारा दी जाएगी जिसे राष्ट्र रक्षा मिशन द्वारा देश की अंतरराष्ट्रीय भारत पाक सीमा पर तैनात सैनिकों को सौंपा जाएगा। गौरतलब है कि प्रतिवर्ष संस्था के संरक्षक आदित्य बबला शुक्ला के नेतृत्व में सरहदी बहनों के लिए यह गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इस बार इस कार्यक्रम में बहनों के अभिनंदन की जिम्मेदारी विवेकानंद विज्ञान महावद्यिालय ने ली है। राष्ट्र रक्षा मिशन के दल में इस वर्ष जोधपुर राजस्थान से भी तीन सदस्य शामिल हो रहे है जो हरिद्वार से इस मिशन में जुड़ेगें।
विधायक गंगा उईके ने भेंट की राखियां
बैतूल प्रवास के दौरान विधायक गंगा सज्जन सिंह उईके द्वारा बैतूल के सरहदी दल को राखियां, मिठाई एवं सैनिकों के लिए भेंट दी। उन्होंने राष्ट्र रक्षा मिशन संचालक एवं बैतूल सांस्कृतिक सेवा समिति की अध्यक्ष गौरी बालापुरे पदम एवं वरिष्ठ सदस्य लता नागले का तिलक लगाकर अभिनंदन किया एवं सरहद की यात्रा के लिए मंगल कामनाएं की। विधायक ने कहा कि बैतूल जिले से लगातार 27 वर्षों से यह मिशन चल रहा है यह हम सभी का गर्व है। देश के रखवालों की रक्षा की कामना के साथ उन्हें रक्षा सूत्र बांधने का यह सिलसिला अनवरत चलता रहे एवं जवानों के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना उन्होंने की। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री ममता मालवीय, जिला अध्यक्ष सुनीता देशमुख, वर्षा खाड़े, मीना बोरबन ने भी शुभकामनाएं पे्रषित करते हुए राष्ट्र रक्षा मिशन की सराहना की।
सैनिकों के लिए राखी, रुमाल, मिठाई और संदेश दिए जाते है
बैतूल सांस्कृतिक सेवा समिति द्वारा कारगिल युद्ध के बाद से लगातार देश की अंतराष्ट्रीय सीमाओं पर तैनात सैनिकों के साथ रक्षा बंधन का पर्व मनाया जा रहा है। 27वें वर्ष में समिति का दल भारत-चीन सीमा माना, गोचर,जोशीमठ एवं बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम पर तैनात आईटीबीपी के जवानों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाएंगा। यह दल 25 अगस्त को छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस से बैतूल से रवाना होगा। 25 अगस्त को ही दोपहर 12 बजे से विवेकानंद विज्ञान महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम मेंं लायंस क्लब (लायंस, अमिगोस, लियो क्लब), गायत्री परिवार बैतूल,समाजसेवी धीरज बोथरा, धीरज हिराणी, अनिल खवसे,पूर्व सैनिक महिला संगठन, माधवी ठाकुर वनिता समाज, अरुणा पाटनकर एवं सृजन साहित्य कुंज, संगीता अवस्थी पंतजलि योग समिति, समाजसेवी बबीता राठौर बैतूलबाजार, कार्मल कान्वेंट स्कूल बैतूल बाजार, आभा तिवारी विधि लेडीज जिम, अजाक्स संगठन, संगीता राठौर बैतूल स्टार फीमेल सिंगर गु्रप बैतूल, ग्लोबल पब्लिक स्कूल, श्रीश्री ज्ञान मंदिर हमलापुर सहित अन्य संगठनों द्वारा राखियां, संदेश एवं अन्य भेंट सैनिकों के लिए सौंपी जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments